कौन हैं उड़ीसा की कॉलेज स्टूडेंट Trishna Ray ? जिसने जीता Miss Teen Universe 2024 का खिताब

trishna ray

Who is Trishna Ray Who Won Miss Teen Universe 2024 crown: दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुए मिस टीन यूनिवर्स 2024 ब्यूटी पेजेंट में कीट यूनिवर्सिटी की फैशन की स्टूडेंट तृष्णा रे ने मिस टीन यूनिवर्स साल 2024 का खिताब अपने नाम किया है। तृष्णा ने यह खिताब अपने नाम कर ना केवल कीट यूनिवर्सिटी का बल्कि ओडिशा और भारत का भी नाम रौशन किया है।

तृष्णा ने रौशन किया देश का नाम
बता दें कि मिस टीन यूनिवर्स 2024 ब्यूटी पेजेंट की यह प्रतियोगिता 1 से 9 नवंबर तक आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश भर की प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। तृष्णा ने पेरू, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, केन्या, पुर्तगाल और नीदरलैंड की सुंदरियों को पीछे छोड़ यह खिताब अपने नाम किया है। बता दें कि 10 फाइनलिस्ट के बीच तृष्णा रे ने टॉप पर अपनी जगह बनाई है।

पहले भी प्रतियोगिता में ले चुकी हैं हिस्सा
आपको बता दे कि तृष्णा रे ने पिछली साल भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की चाह रखी थी, लेकिन वीजा की समस्या की वजह से वह कोलंबिया और डेमिनिकन में हुई इस प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं बन पाई थीं।

इंस्टीट्यूड की फाउंडर ने दी बधाई
रिपोर्ट्स की माने तो तृष्णा कर्नल दिलीप और राजश्री की बेटी हैं। तृष्णा के इस मुकाम पर पहुंचने पर परिवार वाले बेहद खुश हैं। बता दें कि KIIT इंस्टीट्यूड की फाउंडर अच्युत सामंत ने भी 19 साल की तृष्णा को बधाई दी है।

अनुशासन में रहती हैं तृष्णा
कलिंगा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक तृष्णा कटक की रहने वाली हैं उनके परिवार का बैकग्राउंड सेना से ताल्लुक रखता है। इसी वजह से तृष्णा भी काफी अनुशासित रहती हैं। वह काम और मेहनत पर विश्वास रखती हैं। वह पहले भी कई प्रतियोगिताओं का हिस्सा ले चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X