सलमान खान बनने जा रहे हैं ससुर, जानिए होने वाली बहू का धर्म, जाति और करियर की पूरी कहानी!
बॉलीवुड के मोस्ट बैचलर कहे जाने वाले सलमान खान के घर जल्द एक नई खुशी आने वाली है। 60 साल की उम्र में सलमान खान ससुर बनने जा रहे हैं। उनके भांजे अयान अग्निहोत्री ने अपनी गर्लफ्रेंड टीना से सगाई कर ली है और दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।

अयान ने सोशल मीडिया पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर यह खुशखबरी दी, जिसके बाद से खान परिवार की होने वाली बहू खूब चर्चा में हैं।
सगाई की तस्वीरों ने खींचा ध्यान
अयान ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, '2025 में अपनी गर्लफ्रेंड को पीछे छोड़ते हुए।' तस्वीरों में अयान और टीना एक-दूसरे को गले लगाते और प्यार जताते नजर आ रहे हैं। यह प्रपोजल एक खूबसूरती से सजे पूल के पास हुआ, जहां चारों तरफ गुलाब की पंखुड़ियां थीं। आतिशबाजी के बीच टीना अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती हुई बेहद खुश दिखाई दीं।
अयान अग्निहोत्री कौन हैं?
अयान, सलमान खान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और फिल्ममेकर अतुल अग्निहोत्री के बेटे हैं। वह मशहूर लेखक सलीम खान के पोते भी हैं। यानी अयान एक जाने-माने फिल्मी परिवार से आते हैं।
अयान का फैमिली बैकग्राउंड
अयान की मां अलवीरा खान मुस्लिम परिवार से हैं, जबकि उनके पिता अतुल अग्निहोत्री ब्राह्मण हैं। शादी के बाद अलवीरा ने अपना नाम अलवीरा खान अग्निहोत्री रखा और वह हिंदू धर्म को मानती हैं।
सलमान खान और अयान की खास बॉन्डिंग
अयान को बचपन में लाइमलाइट से दूर रखा गया, इसलिए वह ज्यादा पब्लिक में नजर नहीं आए। लेकिन सोशल मीडिया पर शेयर की गई फैमिली फोटोज में वह कभी-कभी दिख जाते हैं। सलमान खान और अयान के बीच बेहद अच्छी बॉन्डिंग है, जिसे सलमान कई बार खुले तौर पर दिखा चुके हैं।
टीना कौन हैं और किस धर्म से हैं?
अयान की होने वाली पत्नी टीना राझवानी हिंदू धर्म को मानती हैं और सिंधी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। राझवानी सरनेम सिंधी समाज में काफी जाना-पहचाना सरनेम है। टीना और अयान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर हैं।
सलमान खान की होने वाली बहू क्या काम करती हैं?
टीना फिल्म इंडस्ट्री से नहीं जुड़ी हैं। वह कॉरपोरेट सेक्टर में काम करती हैं और कम्युनिकेशन फील्ड का अच्छा एक्सपीरिएंस रखती हैं। वह ब्लू एडवाइजरी के साथ भी काम कर चुकी हैं। टीना का काम कॉरपोरेट स्ट्रेटेजी, मीडिया और ब्रांडिंग से जुड़ा हुआ है।
कुल मिलाकर, अयान और टीना की सगाई की खबर से खान परिवार के फैंस काफी खुश हैं और अब सभी को उनकी शादी का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











