कौन है ये मशहूर निर्देशक? शाहरुख खान ने किया था कन्यादान, पहले निकाह फिर सात फेरों का वीडियो वायरल..
Shahrukh Khan Kanyadan Video: शाहरुख खान दोस्तों के दोस्त हैं और इंडस्ट्री में ये बात सभी लोग जानते हैं। क्या आप जानते हैं कि उनकी एक ऐसी दोस्त भी है जो कि मशहूर निर्देशक और कोरियोग्राफर भी है और शाहरुख खान ने उसका कन्यादान खुद किया था।

जी हां, ये सच है और इस वक्त एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शाहरुख खान की मुस्लिम दोस्त ने हिंदू लड़के से शादी की थी और इस दौरान शाहरुख खान ने ही उनका कन्यादान किया था।
वायरल वीडियो में पहले निकाह और फिर सात फेरे देखे जा सकते हैं। काफी पुराना ये वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
Shahurkh Khan's Video from Farah Khan Wedding: फराह खान का किया कन्यादान
सुपरस्टार शाहरुख खान ने किसी और का नहीं बल्कि फराह खान का कन्यादान किया था। फराह ने शिरीस कुंदर से शादी की थी। फराह खान और शिरीस ने साल 2004 में शादी की थी और इस दौरान इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे थे। वायरल वीडियो में आप पहले दोनों का निकाह होते देख सकते हैं और फिर सात फेरे होने के बाद शाहरुख खान को कन्यादान की रश्म निभाते देखा जा सकता है। इस दौरान शादी में फराह खान के भाई साजिद खान भी काफी सीरियस नजर आ रहे हैं। अब इतने सालों के बाद ये वीडियो फिर से वायरल हो रहा है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं।
शाहरुख-फराह ने साथ में की कईं फिल्में
शाहरुख खान और फराह खान ने एक साथ कई फिल्में की हैं और लगभग सारी फिल्में हिट रही हैं। अगर उनकी फिल्मों की बात करें तो मैं हूं ना, ओम शांति ओम और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्में शामिल हैं। हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था और लोग इन फिल्मों को आज भी पसंद करते हैं। शाहरुख खान इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर खबरों में हैं और साल के अंत में ये फिल्म रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications















