कौन है ये शख्स? रात होते ही ऐश्वर्या राय बच्चन ने जमकर लुटाया प्यार, बेबी-शोना करते नहीं थक रही हसीना
Aishwarya Rai Bachchan Viral Post: ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव हैं। कभी कभी देखा जाता है कि वो कोई पोस्ट करती हैं। इस वक्त ऐश ने कुछ ऐसा साझा किया है जिसको लेकर चर्चा हो रही है।

उन्होने एक तस्वीर साझा की है जिसके बाद लोग जानना चाहते हैं कि आखिर कौन है ये शख्स जिसपर ऐश्वर्या राय बच्चन इतना प्यार लुटा रही हैं। रात होते ही ये तस्वीर सामने आई है और इसके साथ ऐश ने कैप्शन लिखा, ''मेरे प्यारे बेबी-पापा को 50वें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
ढेर सारा प्यार, शांति, खुशी, संतोष और उत्तम स्वास्थ्य के साथ। भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें, हमेशा चमकते रहें... प्यार से जगमगाते रहें।'' जैसे ही ये पोस्ट सामने आया लोग हैरान हैं क्योंकि इस तस्वीर में एक बच्चे की आंखे और बाल ही नजर आ रहे हैं।
कौन है ये बेबी?
अगर आप भी कंफ्यूज हैं तो रुक जाइए क्योंकि मौजूदा समय में इस बच्चे को अभिषेक बच्चन के नाम से जाना जाता है। जी हां, ये जूनियर बच्चन के बचपन की तस्वीर है। आज अभिषेक बच्चन का जन्मदिन है और इस मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोशल मीडिया पर प्यार बरसाते हुए उनको जन्मदिन की बधाई दी है। इन आंखों को देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है कि अभिषेक बच्चन हैं। हाल ही में बच्चन परिवार के बीच दरारों की खबरें आईं थीं लेकिन अब सब ठीक है और ये पोस्ट इस बात की गवाही दे रहा है। अभिषेक बच्चन 5 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस तस्वीर को देखकर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं और काफी कम लोग हैं जो कि इस शख्स को पहचान पाए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बहुत ही प्यारी शुभकामना जन्मदिन मुबारक हो एबी।'' एक ने लिखा, ''जन्मदिन मुबारक हो अभिषेक सर।'' एक ने लिखा, ''कौन है ये।'' एक ने लिखा, ''सलमान खान है क्या?'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए पोस्ट...


Click it and Unblock the Notifications