..................... Who is this actress? She suffered brain damage during her debut film shooting- Tanishaa Mukerji - Hindi Filmibeat

कौन है ये एक्ट्रेस? डेब्यू फिल्म में ही हुआ ब्रेन डैमेज, शूटिंग के दौरान पहाड़ से गिर गई थी हसीना

Tanishaa Mukerji Brain Damage: वो कौन सी अदाकारा थी जिसकी पहली ही फिल्म के दौरान उनको सर पर चोट लगी और ब्रेन डैमेज हो गया? इसके बाद वो ठीक तो हुईं लेकिन अपना वो नाम नहीं बना पाईं जो कि उनकी मां और बहन ने इस इंडस्ट्री में हासिल किया था।

Tanishaa Mukerji

हम बात कर रहे हैं काजोल की बहन और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी की। उन्होने अपने करियर की शुरुआत फिल्म श्श्श्श से की थी और ये साल 2003 था। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ एक भयानक हादसा हुआ था जो कि वो कभी नहीं भूल पाएंगी।

Also Read
मौनी रॉय- सूरज नांबियार के तलाक की असली वजह आई सामने? एक्ट्रेस के साथ हुआ बुरा धोखा, शादी के नाम पर पति ने...
मौनी रॉय- सूरज नांबियार के तलाक की असली वजह आई सामने? एक्ट्रेस के साथ हुआ बुरा धोखा, शादी के नाम पर पति ने...

तनीषा मुखर्जी की हालत इतनी बिगड़ी थी कि वो शूटिंग नहीं कर पातीं थीं और सोती रहती थीं। एक सीन को शूट करते हुए एक्ट्रेस पहाड़ से गिर गई थीं और उन्हें ब्रेन इंजरी हो गई थी। तनीषा ने खुद खुलासा किया है कि वो वक्त उनके लिए कितना मुश्किलों से भरा हुआ था और इससे वो कैसे निकलीं।

तनीषा मुखर्जी ने बताया खौफनाक हादसा

तनीषा मुखर्जी ने इस दुर्घटना को लेकर खुलकर बात की। उनका कहना था कि, ''मैं पहाड़ से गिरी और मेरा ब्रेन डैमेज हो गया था। इस घटना के बाद मुझे लगातार एक साल तक EEG करवानी पड़ी थी। इस चेकअप से ये पता चलता था कि ब्रेन में जो सूजन थी वो कम हुई है या नहीं। करीब एक साल लगा जब मैं नॉर्मल हो पाई। पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान मुझे कितनी दिक्कत हुई इसको लेकर मैने किसी से बात नहीं की। मैं करीब 2 घंटे शूट करती थी और 3 घंटे सोती थी। क्यों वो इतना थका देने वाला होता था कि ऐसा लगता था कि मैं बेहोश हो जाऊंगी। थकान के बाद मैं जाग नहीं पाती थी क्योंकि मेरा ब्रेन पूरी तरह से थक चुका होता था।'' तनीषा मुखर्जी का ये बयान आग की फैला हुआ है।

तनीषा मुखर्जी का करियर

तनीषा मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत 'श्श्श्श' से की थी लेकिन उन्होंने कुछ खास मुकाम हासिल नहीं किया। 'नील एंड निकी' और 'सरकार' जैसी फिल्मों का भी वो हिस्सा रहीं थीं। तनीषा को लेकर अक्सर कहा जाता है कि वो जितना डिजर्व करती थीं उससे काम ही पाया है।

Read more about: tanishaa mukerji
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X