..................... Who is the Real King in Bollywood asked Salman Khan | Shahrukh Khan | Dubai | बॉलीवुड का रियल किंग कौन? - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड का रियल किंग कौन?

अगर बॉलीवुड में किंग खान के नाम से कोई विख्यात है तो वो है शाहरूख खान क्योंकि उन्ही की फिल्म का नाम था बादशाह। वैसे भी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के हिसाब से उनकी ही फिल्में बॉक्सऑफिस पर चलती है जिसके कारण लोग उन्हें किंग कहने लगे हैं लेकिन अगर कोई आम आदमी जनता से सवाल करे कि वो बताये कि बॉलीवुड की किंग कौन तो समझ में आता है।

लेकिन सलमान खान भरी महफिल में जनता से यह सवाल करे तो इसका तो सीधे मतलब निकाला जायेगा ना कि वो सीधे-सीधे शाहरूख खान को चुनौती दे रहे हैं क्योंकि अगर जनता उनके सामने शाहरूख का नाम लेती है तो मुसीबत और अगर नहीं लेती है तो भी मुसीबत ही है।

Salman Khan, Shahrukh Khan

और सलमान ने यह मुसीबत दुबई के स्टेज शो के दौरान जनता के सामने रखी और स्टेज पर चिल्लाते हुए पूछा कि आप लोग बताइये कि बॉलीवुड का रियल किंग कौन? अब रियल से शायद वो अपने आप को जोड़ रहे थे।

खैर जनता तो सल्लू मियां के इस अंदाज की कायल हो गयी देखना दिलचस्प होगा कि ईंट का जवाब पत्थर से देने वाले शाहरूख मियां इस बात पर क्या प्रतिक्रिया देते है जो कि खुद दुबई में सलमान की पूर्व प्रेमिका कैटरीना संग स्टेज शो करने वाले हैं। क्योंकि फिल्म जब तक है जान की सफलता से प्रफुल्लित होकर कुछ आयोजकरगण शाहरूख खान और कैटरीना कैफ का लाइव स्टेज शो आयोजित करने जा रहे हैं ।

वैसे आपकी नजर में बॉलीवुड का रियल किंग कौन है? अपना जवाब नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X