..................... Who is the Most Educated Person in Bachchan Family, Amitabh Bachchan And Aishwarya Rai not in list - Hindi Filmibeat

ना अमिताभ, ना ऐश्वर्या बच्चन परिवार का यह सदस्य है सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा, नाम जानकर लगेगा झटका...

बच्चन फैमिली के मुखिया अमिताभ बच्चन अपने काम और अपने अंदाज के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। वैसे तो बच्चन परिवार में अभिषेक बच्चन और जया बच्चन भी काफी पॉपुलर हैं, लेकिन अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय भी कम चर्चाओं में नहीं रहती हैं। अपने लुक्स, स्टाइल, कॉन्फिडेंस के साथ ही अपनी पढ़ाई और सुंदरता को लेकर भी ऐश्वर्या छाई रहती हैं, लेकिन क्या आपको पता है इतनी बड़ी बच्चन फैमिली में से कौन है सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा सदस्य ? अगर नहीं तो चलिए जानते हैं कि कौन है बच्चन परिवार का सबसे होनहार सदस्य।

Amitabh Bachchan

वैसे तो लोगों को लगता है कि अमिताभ बच्चन सबसे ज्यादा पढ़े लिए हैं, लेकिन आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने सिर्फ BSC तक पढ़ाई की है। उन्होंने यहां तक भी बताया कि 12वीं के नंबर देखकर BSC में एडमिशन लिया था, लेकिन बड़ी ही मुश्किल से 42 प्रतिशत अंक आए थे। वहीं बिग बी की पत्नी एक्ट्रेस औस सांसद जया बच्चन ने भी पुणे से ग्रेजुएशन किया है। अभिषेक बच्चन ने स्विटजरलैंड से बोर्डिंग स्कूल से पढ़ाई की थी और ग्रेजुएशन US से किया था।

वहीं बता ऐश्वर्या की करें तो आर्य विद्या मंदिर से उन्होंने पढ़ाई की, डीजी रूपारेल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया ऐश्वर्या ने बहुत हायर स्टडी के लिए विदेश नहीं गईं, लेकिन उनके ज्ञान, उनके एक्सेंट के आगे अच्छे-अच्छे फेल हैं। वहीं बात ऐश्वर्या की ननद की करें तो श्वेता बच्चन अच्छी खासी पढ़ी लिखी हैं। US से उन्होंने जर्नलिस्म का कोर्स किया था। स्विट्जरलैंड से स्कूलिंग की, लेकिन बता दें कि श्वेता भी नहीं बच्चन परिवार का सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा सदस्य कोई है तो वह हैं श्वेता की बेटी नव्या नवेली।

बता दें कि नव्या नवेली ने विदेश से ग्रेजुएशन किया है। अमेरिका के फोर्डहैम यूनिवर्सिटी से डिजिटल टेक्नोलॉजी और यूएक्स डिजाइनिंग में बैचलर्स किया है। वहीं कुछ समय पहले ही नव्या ने IIM अहमदाबाद के ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएशन किया है जिस वजह से वह जमकर चर्चाओं में रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X