कौन हैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम? INDIA गठबंधन से मिला टिकट, बिहार चुनाव में करेंगी धमाका

Who is Divya Gautam?: बिहार चुनाव 2025 को लेकर चर्चा है और काफी जल्दी ये राजनीतिक खेल शुरु होने वाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत चर्चा में हैं।
दरअसल बिहार चुनाव में सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम चुनाव लड़ने वाली है। चौकाने वाली बात ये है कि दिव्या को बीजेपी ने नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन ने टिकट दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिव्या गौतम कौन हैं? सुशांत सिंह राजपूत की बेहद करीबी माने जाने वाली दिव्या को लाइमलाइट में नहीं देखा गया है।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बीजेपी ने काफी नाम उछाला था लेकिन अब तेजस्वी यादव की पार्टी उनके परिवार के साथ है।
कौन हैं दिव्या गौतम?
क्या आप जानते हैं कि दिव्या गौतम सुशांत सिंह राजपूत की सगी नहीं बल्कि ममेरी बहन हैं। बता दें कि दिव्या गौतम ने पटना यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई की है और कॉलेज से उन्होंने मास कम्युनिकेशन से ग्रेजुएशन किया है। वो शुरु से ही राजनीति से जुड़ी रही हैं और ये सफर कॉलेज से ही शुरु हो गया था।
दिव्या ने साल 2012 में पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था और दूसरे नंबर पर रहीं थीं। इसके अलावा दिव्या ने 64वीं बीपीएससी का एग्जाम दिया था और पहले ही अटेम्ट में आपूर्ति निरीक्षक के पद पर उनका सेलेक्शन हो गया था। ये बात अलग है कि उन्होने बीपीएससी की नौकरी नहीं की थी और राजनीति में उतरी हैं। दिव्या काफी पढ़ी लिखी हैं और वो इस वक्त पीएचडी कर रही हैं और यूजीसी नेट क्वालिफाइड भी हैं।
नहीं हुआ सीटों का बंटवारा
दिव्या गौतम का नाम सामने आते ही एनडीए में हलचल है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। बात करें इंडिया गठबंधन की तो अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। खबरें हैं कि सीपीआईएमएल (CPIML) के खाते में रही दीघा विधानसभा सीट आ रही है और यहीं से महागठबंधन ने दिव्या गौतम को टिकट दिया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं और उनको लेकर चर्चा है।


Click it and Unblock the Notifications











