कौन है श्रीदेवी की पाकिस्तानी बेटी? खूबसूरती में जान्हवी और खुशी को भी देती है टक्कर, फैशन तो ऐसा कि बस...

Sridevi Pakistani daughter actress: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली (Sajal Ali) अपने स्टाइल और खूबसूरती के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनके लुक और फैशन सेंस के चर्चे भारत और पाकिस्तान दोनों जगह हैं। भले ही वह पाकिस्तान में रहती हैं, लेकिन उनके भारत में भी बहुत सारे फैंस हैं।
बेहद स्टाइलिश डीवा सजल अली
सजल अक्सर बोल्ड और स्टाइलिश लुक्स में दिखाई देती हैं, जो लोगों को बहुत पसंद आते हैं। सजल अली पाकिस्तान की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अपने गॉर्जियस आउटफिट्स और खूबसूरत अंदाज को दिखाने में कभी पीछे नहीं हटतीं। उनके हर लुक को लोग स्टाइल स्टेटमेंट मानते हैं और उनके कपड़े अक्सर ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो जाते हैं।
बॉलीवुड में किया काम
सजल अली का भारत के साथ भी खास कनेक्शन है। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म Mom में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी का रोल निभाया था। उस समय वह काफी छोटी और मासूम दिखती थीं, लेकिन अब उन्होंने काफी बदलाव किया है और उनका लुक पूरी तरह बदल चुका है।
श्रीदेवी ने माना अपनी बेटी
Mom फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई। अब उन्हें पाकिस्तान की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में गिना जाता है। श्रीदेवी की पहले से ही दो बेटियां हैं- जान्हवी कपूर और खुशी कपूर लेकिन मॉम में काम करते वक्त श्रीदेवी ने कहा था कि वो सजल को अपनी तीसरी बेटी मानती हैं जो सरहद पार रहती हैं।
तलाकशुदा हैं सजल
पर्सनल लाइफ की बात करें तो सजल अली ने 2020 में अभिनेता अहद रजा मीर (Ahad Raza Mir) से शादी की थी, लेकिन दो साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। अब वो सिंगल हैं और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications














