कौन है सोनम कपूर का लकी चार्म?

सोनम कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने फैशन और खूबसूरती के लिए पॉपुलर हैं। इतना ही नहीं, सोनम कभी कभी अपने ज्यादा बोलने की आदत में भी फंस जाती है। अक्सर दूसरों पर निशाना साधने वाली सोनम इस बार खुद ही अपनी बातों में उलझ कर रह गई। जी हां, सैनसुई कलर्स स्टारडस्ट एवार्ड्स में पहुंची सोनम ने अपने लकी चार्म के बारे में डिस्कस किया।

sonam kapoor

किसी ने सही ही कहा है कि प्यार में आप और खूबसूरत लगने लगते हैं। एवार्ड फंक्शन में पहुंची सोनम पर यह बात बिल्कुल फिट बैठ रही थी। ब्लैक आउटफिट पहने सोनम पूरे शो में आकर्षण का केन्द्र थीं। उनके मेकअप से लेकर बालों तक, सब कुछ परफेक्ट। और हो भी क्यों न, जब आपके हाथों में एवार्ड आने वाला हो तो, सब कुछ परफेक्ट होना चाहिए।

लिहाजा, ऐसे मौके पर शो के होस्ट करण जौहर सोनम को छेड़ने का यह सुनहरा चांस कैसे जाने देते। सोनम को यहां फिल्म 'खूबसूरत' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन कॉमिक रोल के लिए एवार्ड दिया गया है। लिहाजा, जब एवार्ड लेने सोनम स्टेज पर गईं तो उन्होंने अपना थैंक्स स्पीच दिया और यहीं हो गई गड़बड़। सोनम ने अपने स्पीच के अंत में अपने लकी चार्म को भी थैंक्स कहा।

बस फिर क्या था, करण जौहर ने फट से पूछ लिया, कि सोनम का वह लकी चार्म कौन है? साथ ही करण ने सोनम से उनका रिलेशनशिप स्टेट्स भी पूछा..करण ने थोड़ा पड़ताल करने की कोशिश की, लेकिन सोनम इन सवालों से बचती नजर आईं। सोनम ने हंसते हुए कहा, करण आप उसे जानते हो..और वह स्टेज से उतर आईं। हम्मम..

अब सोनम का यह लकी चार्म कौन है, यह तो सोनम ही बता सकती हैं। वेल सोनम, हम आपके इस लकी चार्म के बारे में जल्द ही जानना चाहेंगे, वैसे भी आप तो मीडिया फ्रैंडली स्टार हैं....

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X