'कौन शाहरुख खान?', विवेक ओबेरॉय ने क्यों कही इतनी बड़ी बात, बुरी तरह से भड़के किंग खान के फैंस

Vivek Oberoi said Who is Shahrukh Khan: विवेक ओबेरॉय उन सितारों में से एक हैं जो कि फिल्मों के साथ साथ अपने विवादों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। पहले सलमान खान के साथ विवाद ने उनके करियर में काफी ग्रहण लगाया था और शाहरुख खान के फैंस भी उनसे नाराज हैं।
दरअसल विवेक ने शाहरुख खान को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। बता दें कि शाहरुख खान ने जिस तरह का स्टारडम देखा है और आज पूरी दुनिया उनको जानती है ये बात किसी से छिपी नहीं है।
शाहरुख खान ने एक बार कहा था कि वो आखिरी स्टार हैं। हालांकि इसको लेकर विवेक ओबेरॉय का कुछ और ही मानना है। विवेक का कहना है शाहरुख खान को लोग भूल जाएंगे, क्योंकि आज राज कपूर तक को लोग याद नहीं करते हैं।
कौन शाहरुख खान?
विवेक ओबेरॉय से इंटरव्यू में शाहरुख खान के आखिरी स्टार होने को लेकर सवाल पूछा गया था। विवेक ने कहा, "आज आप किसी से भी पूछिए कि 1960 के दशक में कौन सी फिल्म में किसने काम किया था, किसी को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। वैसे भी आप इतिहास में ही सिमट जाएँगे।" उन्होंने आगे कहा, "शायद 2050 में लोग बोलेंगे कौन शाहरुख खान?" हालांकि उन्होने तुरंत राज कपूर का नाम लेते हुए कहा, "जैसे आजकल लोग पूछते हैं, 'राज कपूर कौन हैं?' आप और मैं उन्हें सिनेमा का भगवान कहते हैं, लेकिन अगर आप किसी भी यंग लड़के से, जो रणबीर कपूर का फैन है, पूछें, तो शायद उन्हें यह भी पता न हो कि राज कपूर कौन थे। तो शायद इतिहास आपको गुमनामी में धकेल देता है।" विवेक ओबेरॉय का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है।
शाहरुख खान बीते 30 साल से लगातार इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और अब वो एक से बढ़कर एक फिल्में दे रहे हैं। मजेदार बात तो ये है कि उम्र के इस पड़ाव में वो करियर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











