आखिर कौन है सारा अर्जुन? 1300 लड़कियों को हराकर मिली रणवीर सिंह संग मिली फिल्म, ऐसे मिला बड़ा मौका!

Who Is Sara Arjun

Who Is Sara Arjun Co actor of Ranveer Singh: मुंबई में मंगलवार (18 नवंबर) को मेकर्स ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च कर दिया। इस इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट ने अपने किरदारों और शूटिंग के एक्सपीरिएंस के बारे में खुलकर बात की। इसी दौरान फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने सारा अर्जुन को लेकर एक दिलचस्प खुलासा भी किया, जो फिल्म में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।

1,300 ऑडिशन के बाद चुनी गईं सारा अर्जुन

इवेंट के दौरान आदित्य धर ने बताया कि सारा अर्जुन को फिल्म में लेने से पहले करीब 1,300 ऑडिशन किए गए। इन सभी में से सारा ने सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस दी, जिसके बाद उन्हें फिल्म के लिए साइन किया गया। ट्रेलर में भी रणवीर और सारा की कैमिस्ट्री की छोटी झलक देखने को मिलती है।

सारा अर्जुन का रोल

हालांकि मेकर्स ने उनके कैरेक्टर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन ट्रेलर से साफ है कि 20 साल की सारा इस फिल्म में रणवीर सिंह की लव इंटरेस्ट बनी हैं। बताया जा रहा है कि वह कहानी में एक बेहद महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाली हैं, क्योंकि 'धुरंधर' एक स्पाई-थ्रिलर है जिसमें उनका रोल मुख्य मोड़ लेकर आएगा।

बचपन से कैमरे के सामने हैं सारा

सारा अर्जुन का जन्म 2005 में हुआ था। वह अभिनेता राज अर्जुन की बेटी हैं। सारा बहुत छोटी उम्र से ही फिल्मों और ऐड में काम कर रही हैं। डेढ़ साल की उम्र में उन्हें एक मॉल में देखा गया था, जिसके बाद उन्होंने अपना पहला ऐड शूट किया। इसके बाद वह 100 से ज्यादा टीवी ऐड्स का हिस्सा बन चुकी हैं।

फिल्मों में सारा की शानदार शुरुआत

2011 में सारा को तमिल फिल्म 'देइवा तिरुमगल' में जबरदस्त पहचान मिली, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी और तमिल फिल्मों में काम किया, जिनमें शामिल हैं- 'एक थी डायन', 'जय हो', 'जज्बा', 'साइवम', 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा', 'सांड की आंख', 'अजीब दास्तान्स'।

सारा को मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' में ऐश्वर्या राय बच्चन के किरदार नंदिनी के बचपन का रोल निभाने के लिए सबसे ज्यादा तारीफे मिलीं।

कब रिलीज होगी 'धुरंधर'

'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के अलावा फिल्म में आर. माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सितारे भी अहम रोल में नजर आएंगे।

आदित्य धर ने की सारा की जमकर तारीफ

कार्यक्रम में आदित्य धर ने कहा- 'मुकेश (कास्टिंग डायरेक्टर) ने करीब 1,300 ऑडिशन लिए थे और उनमें सारा सबसे आगे थीं। वह उन ऑडिशन में बेहद शानदार थीं। सारा आने वाले समय में बड़ी स्टार बनेगी।'

More from Filmibeat

Read more about: sara arjun ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X