16 साल में बिजनेस, अब फिल्मी दुनिया में रखा कदम, जानें कौन हैं ‘कृष्णावतारम’ की एक्ट्रेस संस्कृति जयना?
Who Is Sanskriti Jayana: जब भी कोई बड़ी फिल्म आती है तो सबकी नज़रें उसके कलाकारों पर होती हैं। इस समय सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल हम बात कर रहे हैं कृष्णावतारम पार्ट 1 की। जिसमें संस्कृति जयना नाम की एक हीरोइन नजर आ रही है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

संस्कृति जयना कि अगर हम बात करते हैं तो आपको बता दें कि वह एक बड़े प्रोजेक्ट की पौराणिक फिल्म से अपनी शुरुआत कर चुकी है। लेकिन उनका पारिवारिक बैकग्राउंड भी बहुत ज्यादा प्रभावशाली बताया जाता है।
संस्कृति जयना राजनीति से लेकर समाज सेवा तक उनके परिवार गुजरात से लेकर देश के प्रतिष्ठित परिवारों में अकाउंट होता है। तो चलिए आज हम आपको इस एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के बीच में इतनी अच्छी पापुलैरिटी हासिल की है।
संस्कृति जयना इस समय कृष्णावतारम फिल्म से लोगों के बीच में काफी ज्यादा छाई हुई है। जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में पहचान बनाना शुरू कर दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने सिर्फ 16 साल की उम्र से बिजनेस करना शुरू किया और अभी के वक्त में वह एक सफल एंटरप्रेन्योर है।
संस्कृति जयना गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश की मौजूदा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पोती बताई जाती हैं। 27 साल की उम्र में उन्होंने हाल ही में एक्टिंग में कदम रखा है। 2016 की मुचिवेटेड फिल्म कृष्णावतारम पार्ट 1 में काम करके दर्शकों के बीच में काफी अच्छी पहचान बनाई है।
संस्कृति जयना ने अपना एक्टिंग डेब्यु किसी साधारण फिल्म से नहीं बल्कि पौराणिक महाकाव्य से किया है। इस फिल्म में वह भगवान श्री कृष्ण की पटरानी सत्यभामा का किरदार निभाती हुई नजर आ रही है। जिसमें वह काफी सुंदर लग रही है।
फिल्म के तीन पार्ट आने वाले हैं और फिल्म का पहला चैप्टर 7 मई 2026 को रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म में वह सिद्धार्थ गुप्ता के साथ में लीड किरदार में नजर आने वाली है।
संस्कृति जयना के बैकग्राउंड की बात करें तो आपको बता दें कि वह समाज सेवा से जुड़ी हुई है। उनके दादा पदम श्री ईश्वर भाई पटेल को दुनिया टॉयलेट मैन ऑफ इंडिया के नाम से भी जानती है। उन्होंने तकरीबन 60 सालों तक सफाई व्यवस्था और वंचित तबकों के उत्थान के लिए भी काम किया था।
लेकिन दादा के बाद में संस्कृति के पिता जयेश पटेल ने भी इस सेवा को बखूबी आगे बढ़ाया। अभी के वक्त में वो साबरमती हरिजन आश्रम ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी हैं। साथ ही बच्चों की शिक्षा से लेकर आध्यात्मिकता के क्षेत्र में भी एक्टिव है।
संस्कृति की मां अनार पटेल एक मशहूर सोशल एंटरप्रेन्योर है। उन्होंने ग्राम श्री और क्राफ्ट रूट जैसे संगठनों के जरिए एक लाख से भी ज्यादा महिला कारीगरों को इंडिपेंडेंट बनाया।
संस्कृति ने भी फैशन मैनेजमेंट और बिजनेस की पढ़ाई के साथ दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों से एक्टिंग सीखी। उन्होंने लंदन के RADA, न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी और ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म स्कूल जैसे संस्थानों से एक्टिंग और डांस की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली है। साथ ही बहुत कम उम्र में ही उन्होंने अपना फैशन ब्रांड लॉन्च कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications