जानिए कौन है नागा चैतन्य की 200 करोड़ की एलिमनी ठुकराने वाली दुल्हनिया का नया बॉयफ्रेंड? पत्नी को खुलेआम कर...

Samantha Ruth Prabhu New Boyfriend

Samantha Ruth Prabhu New Boyfriend: फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध में रिश्ते बनना बिगड़ना काफी नॉर्मल सी बात है। उससे भी आम है स्टार्स के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर्स जो कई बार हेडलाइन्स भी आ जाते है। इन दिनों फिल्मी स्टार्स का जो रिश्ता सबसे ज्यादा हेडलाइन्स में है वो है अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु।

सामंथा रुथ प्रभु पिछले कुछ समय से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसा माना जा रहा है कि नागा चैतन्य से तलाक के सालों बाद अब उनकी जिंदगी में फिर से प्यार ने दस्तक दी है। पिछले महीने फरवरी में वह अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के साथ दिखी थीं और अब एक बार फिर उनकी नई तस्वीर ने आग में घी डालने का काम किया है।

दरअसल, सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो एक शख्स का हाथ थामे दिखाई दे रही हैं। माना जा रहा है कि ये शख्स कोई और नहीं बल्कि राज निदिमोरू ही हैं। हालांकि सामंथा या राज निदिमोरू की ओर से अभी कुछ कंफर्म नहीं किया गया है। कयासबाजी सिर्फ तस्वीरों को देखने के बाद से ही आ रही है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि कौन है राज निदिमोरू जो नागा चैतन्य के बाद सामंथा के दिल पर छाते दिखाई दे रहे हैं।

राज निदिमोरू जाने-माने निर्देशक हैं। समांथा और राज निदिमोरु के डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं जब समांथा ने 1 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड पिकलबॉल लीग मैच की तस्वीरें शेयर कीं। समांथा चेन्नई सुपर चैंप्स पिकलबॉल टीम की मालकिन हैं और इन तस्वीरों में से एक में वह राज निदिमोरु का हाथ पकड़े हुए नजर आईं। इस एक तस्वीर ने उनके रिश्ते की अटकलों को और ज्यादा मजबूती दे दी।

राज निदिमोरु भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं। वह राज और डीके की निर्देशक जोड़ी का हिस्सा हैं, जिन्होंने 'द फैमिली मैन', 'फर्जी', 'सिटाडेल: हनी बनी' और 'गन्स एंड गुलाब्स' जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज का निर्देशन किया है। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में जन्मे राज ने भारत में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका में उच्च शिक्षा ली।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राज निदिमोरु ने श्यामली डे से साल 2015 में कथित तौर पर शादी की है और उनकी एक बेटी भी है। श्यामाली डे एक साइकोलॉजी ग्रैजुएट हैं और उन्हें फिल्म निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा और विशाल भारद्वाज के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम करने का अनुभव है। उन्होंने रंग दे बसंती, ओमकारा और एक नोदिर गोलपो जैसी फिल्मों के लिए पटकथा लेखक और रचनात्मक सलाहकार के रूप में भी काम किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा चैतन्य ने सामंथा को तलाक के बाद 200 करोड़ एलिमनी ऑफर की थी। मगर एक्ट्रेस ने उसे लेने से साफ मना कर दिया था। उसके कुछ समय बाद फिर रिपोर्ट आई थी कि नागा ने अब 50 करोड़ ऑफर किए थे मगर सामंथा ने वो भी नहीं लिए थे।

Read more about: samantha ruth prabhu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X