Ahaan Panday के पिता हैं शाहरुख खान के जिगरी दोस्त, बुरे वक्त में किंग खान का दिया साथ, जमानत भी करवाई

Ahaan Panday

Ahaan Panday Father Chikki Panday: 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई फिल्म 'सैयारा' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अहान पांडे इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उन्होंने अनीत पड्डा के साथ स्क्रीन शेयर किया और दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अहान का बॉलीवुड से रिश्ता सिर्फ उनकी डेब्यू फिल्म तक लिमिटेड नहीं है? दरअसल, उनका फिल्मी दुनिया से नाता कई साल पुराना और गहराई से जुड़ा हुआ है।

फिल्मी फैमिली से आए हैं अहान

अहान पांडे का ताल्लुक एक ऐसे परिवार से है जिसका नाम सालों से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा रहा है। वे एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजिन हैं और सोशल मीडिया सेंसेशन अलाना पांडे के भाई हैं। इतना ही नहीं, अहान की गिनती आर्यन खान (शाहरुख खान के बेटे) के बेहद करीबी दोस्तों में होती है।

कौन हैं अहान पांडे के पिता?

अहान के पिता चिक्की पांडे (आलोक शरद पांडे) एक सफल बिजनेसमैन हैं। उनके कॉन्टैक्ट ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हैं। चिक्की पांडे 'अक्षरा फाउंडेशन ऑफ आर्ट्स एंड लर्निंग' नाम की एक जानी-मानी NGO के फाउंडिंग मेंबर हैं। इसके अलावा वह भारत सरकार की स्टील कंज्यूमर्स काउंसिल और टेलीफोन एडवाइजरी कमिटी जैसे महत्त्वपूर्ण ऑर्गनाइजेशन के भी मेंबर रह चुके हैं।

शाहरुख खान संग गहरा नाता

शाहरुख खान और चिक्की पांडे की दोस्ती आज की नहीं, बल्कि तब से है जब शाहरुख ने अपने करियर की शुरुआत की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब शाहरुख दिल्ली से मुंबई आए थे, तब उन्होंने शुरुआती दिनों में कुछ समय चिक्की पांडे के घर पर बिताया था। एक बार कानूनी विवाद में फंसने पर चिक्की ने शाहरुख की जमानत भी करवाई थी।

चिक्की ने कराई थी दोस्ती

साल 2008 से चली आ रही सलमान खान और शाहरुख खान की दूरी को खत्म कराने में भी चिक्की पांडे की भूमिका अहम रही। साल 2012 में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में दोनों को एक मंच पर लाने की पहल चिक्की ने ही की थी, जिससे दोनों सुपरस्टार्स के रिश्ते दोबारा अच्छे हो सके।

शाहरुख और चिक्की की दोस्ती

अहान के चाचा चंकी पांडे ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था- 'जब शाहरुख मुंबई आए थे, तो मेरे छोटे भाई चिक्की उनके सबसे पहले दोस्तों में से थे। वो और गौरी अक्सर हमारे घर आते थे और सब साथ बैठकर वीडियो कैसेट देखा करते थे।'

'सैयारा' से धमाकेदार शुरुआत

इतने मजबूत बैकग्राउंड और इंडस्ट्री से गहरे कनेक्शन के चलते अहान को एक बेहतरीन लॉन्चिंग मिली है। 'सैयारा' में उनके काम की खूब तारीफे हो रही हैं और फिल्म को भी अच्छे रिएक्शन मिल रहे हैं। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि अहान पांडे भविष्य में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकते हैं।

भविष्य की उम्मीद

जिस तरह से अहान पांडे ने अपने करियर की शुरुआत की है और जिस तरह का सपोर्ट सिस्टम उनके पास है, उससे ये कहना गलत नहीं होगा कि वह आने वाले समय में बॉलीवुड के एक चमकते सितारे बन सकते हैं।

More from Filmibeat

Read more about:  shahrukh khan saiyaara
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X