कौन थे सदाशिव अमरापुरकर जिनके जाने से बॉलीवुड हुआ दुखी
सदाशिव अमरापुरकर, इस नाम से शायद काफी लोग वाकिफ ना हों लेकिन हमारे हिंदी सिनेमा की कई खूबसूरत व बेहतरीन फिल्मों में सदाशिव अमरापुरकर ने अपने भुला ना सकने वाले किरदारों के जरिए अपने कई फैंस बनाए हैं। सादाशिव अमरापुरकर ने बॉलीवुड के कई टॉप के एक्टर्स के साथ काम किया है।
इनमें सलमान खान, अमिताभ बच्चन आदि शामिल हैं। बॉलीवुड के सितारों ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिये सदाशिव अमरापुरकर के निधन पर शोक जताया और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। सदाशिव की फिल्मों में एंट्री सोच समझकर नहीं हुई, वो थियेटर और निर्देशन में ही व्यस्त रहते थे। उन्होंने मुंबई के इंडिनय नेशनल थियेटर में करीब 150 नाटक व 50 ड्रामा में भाग लिया।
सदाशिव को सबसे पहले फिल्मों में मौका मिला विजय तेंदुलकर द्वारा जिन्होंने गोविंद निहलानी की फिल्म अर्ध सत्य के एक किरदार के लिए सदाशिव जी का नाम दिया। हालांकि ये किरदार बहुत ही छोटा सा था लेकिन इस एक किरदार में अपनी भाव भंगिमाओं के जरिये सदाशिव ने सबका दिल जीत लिया। इसके बाद से ही सदाशिव जी का बेहतरीन फिल्मी सफर शुरु हुआ। आइये जानते हैं सदाशिव जी के कुछ बेहतरीन किरदारों के बारे में


Click it and Unblock the Notifications











