कौन है रोहन ठक्कर? कपूर खानदान के बनेंगे दामाद, अंशुला कपूर के दूल्हे राजा के बारे में जानें सबकुछ

Who is Anshula Kapoor Husband: अर्जुन कपूर इस वक्त अपनी बहन अंशुला कपूर की शादी को लेकर बिजी हैं और लगातार रस्में हो रही हैं। जी हां, साल 2025 में अंशुला का मंगनी हुई थी और अब कपूर खानदान शादी की तैयारियां कर रहा है।

Anshula Kapoor

बता दें कि अंशुला कपूर काफी जल्दी दुल्हन बनेंगी और शादी की रस्में शुरु हो चुकी हैं। बता दें कि अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर को अपने लिए चुना है जो कि उनके लॉंग टाइम बॉयफ्रेंड हैं और काफी सालों से एक साथ हैं।

Also Read
बीफ की शौकीन बीजेपी नेता की बेटी का बॉयफ्रेंड निकला पाकिस्तानी? जानिए यशस्विनी राजे सिंह का सच!
बीफ की शौकीन बीजेपी नेता की बेटी का बॉयफ्रेंड निकला पाकिस्तानी? जानिए यशस्विनी राजे सिंह का सच!

लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि रोहन ठक्कर कौन हैं। अंशुला कपूर लाइमलाइट में काफी कम रहती हैं और कहा जाता है कि उनको एक्टिंग में भी कोई रुचि नहीं है।

कौन हैं रोहन ठक्कर?

कपूर परिवार की लाडली बेटी अंशुला कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी की बेटी हैं और अर्जुन कपूर उनके पहले बेटे हैं। रोहन ठक्कर की बात करें तो रोहन ठक्कर एक स्क्रीनराइटर हैं और काफी शानदार काम के लिए जाने जाते हैं। अभी तक उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कोई काम तो नहीं किया है लेकिन कई भाषाओं में स्क्रीनराइटर के तौर पर काम किया है और कुछ प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं।

पता ये भी चला है कि रोहन ठक्कर ने कई शॉर्ट फिल्में लिखी हैं जिनको काफी पसंद भी किया गया है। रोहन काफी पढ़े लिखे हैं और उन्होंने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से फिल्म एंड टीवी डेवलेपमेंट का कोर्स किया है। इसके अलावा फ्लेम यूनिवर्सिटी से एडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग में बैचलर डिग्री हासिल की है। न्यूयॉर्क फिल्म अकैडमी से प्ले राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग में मास्टर डिग्री भी की है। देखने वाली बात होगी कि दोनों शादी के बंधन में कब बंधते हैं।

तस्वीरें हो रही हैं वायरल

रोहन और अंशुला की रस्मों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस दौरान पूरा परिवार काफी खुश दिखाई दे रहा है। अंशुला कई बार रोहन के साथ वेकेशन पर भी जा चुकी हैं। वेकेशन से उनकी तस्वीरें सामने आती रही हैं जो कि आज भी वायरल होती हैं।

Read more about: anshula kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X