कितना पढ़े लिखे हैं अंशुला कपूर के दुल्हे राजा? पूरे कपूर परिवार में कोई नहीं आसपास
Who is Rohan Thakkar: फिल्म इंडस्ट्री के कपूर खानदान में एक बार फिर से शहनाइयां बजने की पूरी तैयारी हो चुकी है। बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर अब शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी से पहले की रस्में शुरू हो चुकी है। माता की चौकी और भगवान के आशीर्वाद से ये रस्मे शुरू हुई हैं।

प्यार में पागल अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर
जहां बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन होने के कारण दुल्हनिया को हर कोई जानता ही है लेकिन फैंस ये जानने के लिए उतावले हो रहे हैं कि आखिर दूल्हे राजा कौन है जो बोनी कपूर के घर बारात लेकर आ रहे हैं। आइए हम आपको जाह्नवी और खुशी के होने वाले जीजा जी रोहन ठक्कर के बारे में कुछ और बातें बताते हैं और उनकी खूबसूरत प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई।
कौन हैं कपूर खानदान के दामाद रोहन ठक्कर
कपूर खानदान के इस नए सदस्य, रोहन ठक्कर, एक बेहद पढ़े-लिखे और प्रतिभावान व्यक्ति हैं। उन्होंने कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी से फिल्म और क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है, जो कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वालों के लिए एक प्रतिष्ठित डिग्री मानी जाती है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, रोहन ने एक स्क्रिप्ट राइटर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उनकी सबसे नोटेबल वर्क में साल 2016 में रिलीज़ हुई फिल्म 'द नोबेलिस्ट' का स्क्रीनप्ले शामिल है।
धर्मा एंटरटेनमेंट के लिए कर रहे हैं काम
स्क्रिप्ट राइटिंग के अलावा, रोहन सोशल मीडिया के लिए कॉपीराइटिंग का काम भी करते रहे हैं, जिससे पता चलता है कि उनकी राइटिंग स्किल्स कितनी अच्छी है। आजकल, वह बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता करण जौहर की कंपनी धर्मा एंटरटेनमेंट के लिए काम कर रहे हैं, जो उनकी काबिलियत और फिल्म इंडस्ट्री में उनके बढ़ते कदम का सबूत है।
अंशुला कपूर रोहन ठक्कर की लव स्टोरी
अंशुला और रोहन की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। उनकी बातचीत की शुरुआत एक ऐप के ज़रिए हुई थी, जो आजकल के ज़माने में काफी आम है। यहीं से उनकी दोस्ती परवान चढ़ी और धीरे-धीरे एक-दूसरे के प्रति प्यार बढ़ा। दोनों ने लगभग ढाई साल तक एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझा, हर सुख-दुख में साथ रहे और अपने रिश्ते को मजबूत किया। इस दौरान उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन उनका प्यार और गहरा होता गया। आखिरकार, अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाते हुए, अंशुला और रोहन ने सगाई कर ली है। अब बस इंतजार है उस शुभ घड़ी का, जब ये दोनों सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो जाएंगे और कपूर परिवार में एक नए सदस्य का आगमन होगा!


Click it and Unblock the Notifications


