कौन हैं रॉबर्ट डी नीरो जिनसे हो रही है आलिया भट्ट की तुलना?

Who is Robert De Niro and why Varun Dhawan said alia bhatt is just like him?
हमने आपको खबर दी थी कि अभिनेता वरूण धवन ने अपनी रीयल फ्रेंड और कोस्टार आलिया भट्ट की तुलना रॉबर्ट डी नीरो से की है। जिसके बाद से सबके दिमाग में यही सवाल दौड़ रहा है कि आखिर कौन है रॉबर्ट डी नीरो और वरूण ने आलिया की तुलना उनसे क्यों की?

तो आईये आपको बताते हैं कि रॉबर्ट डी नीरो एक महान अमेरिकी एक्टर का नाम है जो केवल एक्टर ही नहीं बल्कि नायाब व्याइस एक्टर, डायरेक्ट और प्रोड्यूसर हैं। हॉलीवुड का बड़ा नाम रॉबर्ट डी नीरो राजनीति और सोशल सर्विस के लिए भी जाने जाते हैं। मल्टी टैलेंटड इस एक्टर की तो दुनिया दिवानी है, कामयाबी, दौलत और शौहरत की बिसात पर राज करने वाले रॉबर्ट डी नीरो की गिनती अमेरिका के रईसजादों में होती हैं। लेकिन इतना कामयाब होने के बाद भी रॉबर्ट डी नीरो को लोग सिंपल और डाउन टू अर्थ कहते हैं।

आलिया के सीरियल किसर बनने पर आपत्ति नहीं

और आलिया भट्ट ने महज चार फिल्मों से ही साबित कर दिया है कि वो एक बेहतरीन अभिनेत्री, खूबसूरत और ग्लैमरस अदाकारा, बिंदास कन्या, बेहतरीन सिंगर हैं। दूसरे शब्दों में कहे तो आलिया भट्ट भी रॉबर्ट डी नीरो की तरह मल्टी टैंलेटड हैं। खैर वो महेश भट्ट की बेटी हैं तो हो सकता है कुछ दिनों बाद वो अपनी बड़ी बहन पूजा भट्ट की तरह प्रोडक्शन में भीआ जायें इसलिेए ही वरूण ने आलिया की तुलना रॉबर्ट डी नीरो से की है।

गौरतलब है कि वरुण धवन ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' और 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' की अपनी सहकलाकार अभिनेत्री आलिया भट्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि बॉलीवुड में

आलिया उनकी पीढ़ी की रॉबर्ट डी नीरो हैं। रुण ने कहा, "फिल्म 'हाईवे' में आलिया ने बेहतरीन काम किया है। 'हाईवे' में उन्होंने जो प्रस्तुति दी है, वह किसी के भी लिए बेहद मुश्किल है। मुझे लगता है कि आप उससे सीख सकते हैं। वह हमारी पीढ़ी की रॉबर्ट डी नीरो है।"

मालूम हो कि वरूण-आलिया की हालिया रिलीज मूवी 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' ने अच्छा बिजनेस कर लिया है। फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिली है।फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां' में आलिया-वरूण की हॉट कमेस्ट्री देखने को मिल रही है। फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं और फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X