..................... Who is real Suar Jamali? got angry after watching Dhurandhar, video viral from Pakistan - Hindi Filmibeat

धुरंधर देख भड़का असली 'सुअर जमाली', पाकिस्तान में सामने आकर कह डाली इतनी बड़ी बात

Real Jamali

Real Jamali of Dhurandhar Movie: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर सफलता के झंडे गाड़ रही है और लगातार बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। लेकिन इस वक्त फिल्म के साथ साथ में इसमे दिखाए पाकिस्तानी कैरेक्टर के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं।

जी हां, रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त के अलावा कई किरदार हैं जो कि रियल लाइफ से लिए गए हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धुरंधर में दिखाए गए असली वाले जमाली नजर आ रहे हैं।

फिल्म में इस किरदार को राकेश बेदी ने काफी अच्छी तरह से निभाया है। इसके अलावा फिल्म में इस राजनेता को सुअर जमाली कहा गया है जिससे वो बुरी तरह से भड़के हुए हैं। उन्होने रिपोर्टर से कुछ ऐसा कहा है जो कि काफी हैरान करने वाला है।

असली जमाली ने क्या कहा?

रणवीर सिंह की धुरंधर देख पाकिस्तानी राजनेता जमाली का एक वीडियो सामने आया है। उनका कहना है, ''मेरा तो बड़ा ही इंपॉर्टेंट किरदार है। धुरंधर में जो मेरा रोल दिखाया गया है, मेरा रोल बहुत दबंग था। इन्होने मेरे रोल को सही नहीं दिखाया है और इन्होने कोशिश की है ल्यारी को आतंकवादियों का अड्डा दिखाने की। मेहरबानी के कई देशों में बैन लगा दिया गया है।'' इसके बाद जमाली का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं।

लोगों के कमेंट्स

असली जमाली के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''अब मुझे कास्टिंग समझ में आ रही है।'' एक ने लिखा, ''कास्टिंग डायरेक्टर कौन है भाई।'' एक ने लिखा, ''ये तो बिल्कुल फिल्म जैसा है।'' एक ने लिखा, ''पूरे पाकिस्तान ने टोरेंट से डाउनलोड करके देख ली।'' एक ने लिखा, ''इसका रोल और नाम दोनों बिल्कुल सही दिखाए हैं।'' देखिए वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

Read more about: dhurandhar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X