कौन हैं राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह? हाथ धोकर पड़ीं हैं पति के पीछे, एक खुलासे ने हिला डाला पूरा साम्राज्य!

Who is Bhanvi Singh- राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह इस वक्त मुसीबत में हैं। इसका कारण है उनकी पत्नी भानवी सिंह जिन्होने उनके कई कारनामों से पर्दा उठाया है। अवैध हथियारों की तस्वीर को साझा करते हुए भानवी सिंह ने राजा भैया की पोल खोल दी थी।
बता दें कि भानवी सिंह फिलहाल राजा भैया के साथ नहीं रहती हैं लेकिन अभी दोनों का तलाक भी नहीं हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजा भैया के खिलाफ विद्रोह दिखाने वाली उनकी पत्नी भानवी सिंह कौन है? अगर नहीं तो ये सच्चाई जानकार आप हिलने वाले हैं। राजा भैया की तरह भानवी भी किसी से कम नहीं है।
कौन हैं भानवी सिंह?
भानवी सिंह का नाम लेते ही सिर्फ राजा भैया का नाम नहीं आता बल्कि उनकी खुद एक अलग पहचान है। बता दें कि वो वो एक राजघराने से ताल्लुक रखती हैं और राजकुमारी है। भानवी सिंह का जन्म 10 जुलाई 1974 को हुआ था और वो बस्ती के शाही परिवार में हुआ था।
वो कुंवर रवि प्रताप सिंह की तीसरी बेटी हैं और शुरु से ही काफी मशहूर थीं। राजा भैया से शादी के बाद वो फिर से खबरों में आईं थीं। बता दें कि भानवी पढ़ाई कर रही थीं लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि पढ़ाई के बीच में ही उनकी शादी हो गई थी। भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह के बेटे रघुराज प्रताप सिंह यानी राजा भैया उनके हमसफर बने थे।
मुलायम सिंह को क्यों कहते हैं भानवी का ससुर
बता दें कि राजा भैया और भानवी की शादी में मुलायम सिंह पहुंचे थे और कुछ ऐसा हुआ कि उनको भानवी का ससुर तक कहा जाने लगा था। दरअसल इस शादी के दौरान किसी ने मुलायम सिंह पर गुलाल डाल दिया था और इससे कई सवाल खड़े हुए थे। कहा गया था उनकी सुरक्षा में चूक हुई है। हालांकि ये रश्म वहां शादी के दौरान होती है और ये गुलाल किसी और ने नहीं बल्कि भानवी की मां मंजुला सिंह ने डाला था। वहां का मान्यता है कि गुलाल लड़की के ससुर पर डाला जाता है। इसलिए मुलायम सिंह को भानवा की ससुर कहा माना जाने लगा था। फिलहाल भानवी और राजा भैया विवादों को लेकर खबरों का हिस्सा हैं।


Click it and Unblock the Notifications











