कौन हैं Radhika Apte के सीक्रेट पति Benedict Taylor? 9 साल पहले ही चोरी-छिपे कर ली थी शादी, करते हैं ये काम

Radhika Apte Husband Benedict Taylor: जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे अपने पति, म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। गुरुवार को राधिका अपनी फिल्म सिस्टर मिडनाइट की स्क्रीनिंग के लिए चल रहे BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।
Radhika Apte की प्रेग्नेंसी
राधिका आप्टे खुशखबरी शेयर करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर इवेंट की तस्वीरें शेयर कीं और तस्वीरों में उनकी प्रेग्नेंसी ग्लो को अनदेखा नहीं किया जा सकता।
राधिका द्वारा तस्वीरें शेयर करने के तुरंत बाद, फैंस और फॉलोअर्स ने उन्हें बधाई दी। यह कई लोगों के लिए हैरानी की बात भी थी क्योंकि सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता था कि राधिका शादीशुदा हैं।
एक्ट्रेस हमेशा से ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी प्राइवेट रही हैं। अब, जब राधिका की प्रेग्नेंसी की बात सामने आई है, तो नेटिजेंस उनके पति के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड हैं। राधिका और बेनेडिक्ट ने 2012 में नॉर्थ इंग्लैंड में एक प्राइवेट फंक्शन में शादी की थी।
कौन हैं Radhika Apte के पति Benedict Taylor
बेनेडिक्ट एक ब्रिटिश वायलिनिस्ट हैं, म्यूजिशियन और कंपोजर हैं। उन्होंने कई फिल्म और थिएटर प्रोजेक्ट पर काम किया है। उन्हें भारतीय प्रोजेक्ट के म्यूजिक में उनके योगदान के लिए भी जाना जाता है। बेनेडिक्ट ने 'उड़ता पंजाब', 'कोहरा', 'हीरामंडी', 'न्यूटन', 'घोल', 'लाल कप्तान', 'किलर सूप', 'घोस्ट स्टोरीज', 'शिप ऑफ थिसस', 'गुड़गांव' और कई अन्य भारतीय फिल्मों और वेब सीरीज के लिए म्यूजिक तैयार किया है।
बेनेडिक्ट म्यूजिशियन नरेन के साथ काम करते हैं और वे 'नरेन और बेनेडिक्ट' के नाम से लोकप्रिय हैं। राधिका की तरह बेनेडिक्ट अपने प्राइवेट लाइफ के बारे में भी लोगों को कम जानकारी देते हैं।
Radhika और Benedict की प्रेम कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राधिका और बेनेडिक्ट पहली बार लंदन में मिले थे, जहां अभिनेत्री समकालीन नृत्य सीखने के लिए गई थी। वे प्यार में पड़ गए और डेटिंग करने लगे। कथित तौर पर वे कुछ सालों तक लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे।
एक पुराने इंटरव्यू में, राधिका ने खुलासा किया था कि वे हमेशा हर महीने एक-दूसरे से मिलने की कोशिश करते थे। उन्होंने कहा कि या तो बेनेडिक्ट भारत आता था या वह लंदन जाती थीं। वे 2012 में एक प्राइवेट फंक्शन में शादी करने से पहले एक साथ रहते थे, उसके बाद 2013 में एक ऑफिशियल फंक्शन हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











