कौन हैं प्रिया सरोज? क्रिकेटर रिंकू सिंह बनाएंगे दुल्हन, सगाई से लेकर शादी की डेट तक सब फाइनल...

rinku singh

Who is Rinku Singh future wife Priya Saroj?: रिंकू सिंह.. ये एक ऐसा नाम है जो कि आईपीएल में अचानक चर्चा में आया था और इस वक्त इंडियन क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर की जान है। जी हां, क्रिकेटर रिंकू सिंह के चाहने वाले बहुत हैं और उनके चौके छक्कों की बारसात देखने में काफी मजा आता है।

अपनी बैटिंग से सबका दिल जीतने वाले रिंकू सिंह इस वक्त अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। जी हां, रिंकू सिंह शादी करने वाले हैं और इसको लेकर हर तरह की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। क्रिकटर जिस लड़की को अपना हमसफर बना रहे हैं उसका नाम प्रिया सरोज है। कौन है ये लड़की? कब होगी सगाई और शादी? लोग रिंकू सिंह के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं।

कौन हैं प्रिया सरोज?

रिंकू सिंह ने जिस लड़की से शादी करने का फैसला किया है वो कोई आम लड़की नहीं बल्कि एक सांसद है। जी हां, प्रिया सरोज राजनेता हैं और मछलीशहर से समाजवादी पार्टी से मौजूदा सांसद हैं। रिंकू सिंह की सगाई की बात करें तो ये 8 जून को होने वाली है।

हालांकि रिंकू और प्रिया की शादी कुछ महीने बाद यानि 18 नवंबर को होगी। इस खबर के सामने आने के केकेआर के विस्फोटक बल्लेबाज के फैंस उनको सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। इस साल इन दोनों का रोका हो गया था और आगे की अपडेट सामने अब आई है। हालांकि प्रिया सरोज या रिंकू सिंह की तरफ से किसी तरह कोई रिएक्शन नहीं आया है।

अलीगढ़ से हैं रिंकू

रिंकू सिंह की कहानी काफी अलग रही है। वो एक मिडिल क्लास परिवार से आते हैं। उनके पिता घर घर सिलेंडर डिलिवरी करते हैं और बेटे के क्रिकेटर बनने के बाद भी उन्होने ये काम बंद नहीं किया है। रिंकू सिंह इस वक्त देश के कई चहीते क्रिकेटर्स में से एक हैं। फिलहाल फैंस को उनकी शादी का इंतजार है।

Read more about: rinku singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X