..................... Who is Prem chopra son in law sharman joshi know about his bollywood career - Hindi Filmibeat

कौन हैं Prem Chopra के जमाई? जिन्होंने रेखा के पोते का किरदार निभाकर बटोरी थीं सुर्खियां!

Prem Chopra Son In Law: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा को कौन नहीं जानता है। उन्होंने काफी फिल्मों में विलेन का किरदार निभा कर लोगों के बीच में लोकप्रियता हासिल की। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि प्रेम चोपड़ा के दामाद भी फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े सितारे हैं और उन्होंने आमिर खान से लेकर रखा जैसे कलाकारों के साथ में कई फिल्मों में काम किया है। चलिए आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताएंगे।

Prem Chopra Son In Law

कौन हैं प्रेम चोपड़ा के दामाद?

सबसे पहले अगर हम प्रेम चोपड़ा के दामाद के बारे में बात करें तो वह बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार शर्मन जोशी हैं। उन्होंने काफी बड़ी फिल्मों में भी काम किया है। दरअसल शर्मन जोशी की शादी प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से साल 2000 में हुई थी।

लेकिन इसके बावजूद भी काफी सारे लोगों को अभी तक नहीं पता है कि शर्मन जोशी, प्रेम चोपड़ा के दामाद है। दरअसल उन्होंने कभी भी अपने ससुर के नाम का इस्तेमाल अपने करियर को बनाने के लिए नहीं किया। अपनी मेहनत के बलबूते पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई और काफी बड़े कलाकारों के साथ में भी काम किया।

आमिर खान के साथ कर चुके हैं काम

शर्मन जोशी ने अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म '3 ईडियट्स' दी थी। इस फिल्म में वह आमिर खान और आर माधवन जैसे कलाकारों के साथ में नजर आए थे। फिल्म में उनका किरदार राजू रस्तोगी का था और आमिर खान के साथ में उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी।

रेखा के पोते का निभाया था किरदार

इसके अलावा शर्मन जोशी ने बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी कहीं जाने वाली रेखा के साथ में भी काम किया है। उन्होंने रेखा के पोते का किरदार निभाया था जो अपनी दादी को नया आत्मविश्वास और पहचान दिलाने में सहायता करता है। इस फिल्म का नाम सुपर नानी है।

कॉमेडी फिल्मों में नजर आ चुके हैं शरमन जोशी

इसके अलावा शर्मन जोशी ने एक्सक्यूज मी, स्टाइल और गोलमाल जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपनी कॉमेडी से लोगों को इंप्रेस किया है। शर्मन जोशी एक ऐसे एक्टर माने जाते हैं जिन्होंने हर तरीके के जॉनर में काम किया।

अगर हम शर्मन जोशी के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उनके और प्रेरणा के तीन बच्चे हैं। जिसमें एक बेटी है और दो जुड़वा बेटे हैं। अगर हम प्रेम चोपड़ा के दूसरे दामाद की बात करें तो उनका नाम विकास भल्ला है और वह भी एक मशहूर अभिनेता है। जो प्रेम चोपड़ा की दूसरी बेटी पुनीता के पति हैं।

Read more about: prem chopra sharman joshi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X