वर्ल्ड कप जीता अब दुल्हन बनने की बारी, इस बॉलीवुड स्टार के घर जाएगी क्रिकेटर स्मृति मंधाना की डोली

Who Is Palash Mucchal husband to be of Smriti Mandhana

Who Is Palash Mucchal husband to be of Smriti Mandhana: क्रिकेट की दुनिया में अब तक पुरुषों की भारतीय टीम ने अपना सितारा चमका रखा था लेकिन अब बारी आ गई है महिलाओं के चमकने की। जी हां, 2 नवंबर 2025 की रात कुछ ऐसा हुआ, जिसकी कल्पना कर पाना भी लोगों के लिए मुश्किल था। महिलाओं की क्रिकेट टीम ने दुनिया भर की दिग्गज टीमों को पछाड़ते हुए विश्व कप अपने नाम कर लिया। लेकिन इस खुशी के बीच एक प्यार भरी कहानी भी सामने आई।

महिला विश्व कप की जीत से दौड़ी खुशी की लहर

महिला विश्व कप 2025 की ट्रॉफी जीतना पूरे देश के लिए गर्व का पल था। हर महिला क्रिकेटर ने अपनी जान लगाकर इस ट्रॉफी की जीत में अपने कदम आगे बढ़ाए लेकिन स्मृति मंधाना की मेहनत ने सबके दिलों को जीत लिया और उन्हें ये आश्वासन दिलाया कि ट्रॉफी तो इस बार भारत के ही नाम होगी। और वो ट्रॉफी हुई भी भारत के नाम और जब पूरा देश अपनी खुशी को अलग-अलग तरीके से बयां कर रहा था, तब स्मृति के होने वाले पति उनके साथ अपने प्यार का इजहार कर रहे थे।

पलाश ने जताया प्यार

म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुच्छल, जल्द ही स्मृति मंधाना से शादी करने वाले हैं। उन्होंने अपनी होने वाली पत्नी को इस खास मौके पर खास अंदाज में बधाई दी। पलाश ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे ट्रॉफी थामे दिख रहे थे और तस्वीर में उनके हाथ पर बना 'SM18' टैटू नजर आ रहा था। आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस टैटू में स्मृति मंधाना का नाम और उनकी बर्थ डेट है। स्मृति का बर्थडे 18 जुलाई को आता है और उनकी जर्सी का नंबर भी 18 ही है। इस तस्वीर के साथ पलाश ने कैप्शन लिखा, 'सबसे आगे हैं हम हिंदुस्तानी।'

कौन है पलाश मुच्छल?

अब आपको बताते हैं कि स्मृति मंधाना के होने वाले पति कौन हैं? स्मृति मंधान के होने वाले पति का नाम है पला मुच्छल, जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। 1995 में इंदौर के एक मारवाड़ी परिवार में जन्मे पलाश शुरु से ही म्यूजिक की दुनिया के आसपास बड़े हुए। भारतीय क्लासिकल म्यूजिक में ट्रेनिंग ली हुई है और उन्होंने कम उम्र में ही बॉलीवुड में एंट्री कर ली थी। फिल्म ढिश्कियाऊं (2014) में उन्होंने बतौर म्यूजिक डायरेक्टर काम किया। तब से, उन्होंने 'भूमि' और 'तेरे बिन लादेन: डेड ऑर अलाइव' जैसी फिल्मों के लिए शानदार गाने दिए हैं।

शादी की तैयारियां

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी के बारे में बात करें तो बताया जा रहा है कि यह जोड़ा 20 नवंबर को शादी करेगा। हालांकि शादी की ऑफिशियल तारीख और उससे जुड़ी दूसरी इनफॉर्मेशन के बारे में खुलकर जानकारी सामने नहीं आई है।

More from Filmibeat

Read more about: smriti mandhana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X