..................... Who is Pakistani actress Zarnish Khan? She saw Prophet Muhammad in her dream then quit acting - Hindi Filmibeat

कौन है एक्ट्रेस जरनीश खान? पैगंबर मोहम्मद (SAW) को ख्वाब में देखा और छोड़ दी एक्टिंग

Zarnish Khan Quit Show Bizz: ख्वाब में हजरत पैगंबर मुहम्मद को देखने का दावा करने वाली अदाकारा ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया है। जी हां, कौन हैं एक्ट्रेस जरनीश खान जो कि अब खबरों का हिस्सा है।

Zarnish Khan

बता दें कि जरनीश ने कई शानदार शोज में काम किया है और वो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। जरनीश इंडिया से नहीं बल्कि पाकिस्तान से हैं और पाकिस्तानी इस अदाकारा की फैन फॉलोविंग कमाल की है।

हाल ही में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं थीं जिसमें वो मक्का शरीफ में थीं और हिजाब में नजर आ रही हैं। हालांकि जरनीश को लेकर मशहूर है कि वो अपने करियर के दौरान बोल्ड लुक्स के लिए भी जानी थीं। जरनीश का कहना है कि उनके ख्वाब में पैगंबर साहब आए और उनका दिल पूरी तरह से बदल गया।

कौन हैं एक्ट्रेस जरनीश खान?

ज़रनीश खान को पाकिस्तान में काफी पसंद किया जाता है और वो मूलत: फिल्म नहीं बल्कि टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करने के लिए जानी जाती थीं। जिस तरह से अचानक उन्होंने शो बिज को अलविदा कहा वो साफ तौर पर इशारा था कि उनको काफी तगड़ा संकेत मिला है। अभिनेत्री ने दर्जनों शोज में काम किया है और लोगों को उनके इस फैसले पर यकीन नहीं हो रहा है।

साल 2015 में 'ससुराल मेरा' नाम के धारावाहिक से धमाका करने वाली जरनीश ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार काम करती गईं। हालांकि उनके करियर की शुरुआत साल 2013 में आए शो अंजने नगर से हुई थी लेकिन पहचान पाने में उनको दो साल लग गए थे। हालांकि वो शो बिज से पूरी तरह खुद को अलग कर चुकी हैं ये दावा पब्लिक रिपोर्ट के द्वारा किया जा रहा है।

बॉलीवुड में भी हुआ था ऐसा

जरनीश खान से पहले ऐसा ही कुछ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस जायरा वसीम के साथ भी हुआ था। दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्मों का हिस्सा बनने के बाद अचानक उन्होने अभिनय की दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस लिस्ट में सना खान भी शामिल हैं जिन्होंने फिल्मों में कई बोल्ड किरदार निभाए हैं।

Read more about: entertainment actress pakistan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X