कौन है पाकिस्तान का सबसे अमीर एक्टर? जिसकी अमीरी ने रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और अजय देवगन को भी कर डाला गरीब!

Richest actors in Pakistan

Richest actors in Pakistan: जिस तरह से बॉलीवुड में हर वक्त इस बात की होड़ लगी रहती है कि सबसे अमीर एक्टर कौन है, उसी तरह पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री पर भी इस बात का जिक्र अक्सर होता रहता है कि वहां सबसे अमीर कौन है। इस बार एक ऐसे एक्टर का नाम सामने आया है, जिनकी नेटवर्थ भारत के कई एक्टर्स से कहीं ज्यादा है।

हुमायूं सईद पाकिस्तान के जाने-माने एक्टर, प्रोड्यूसर और टीवी स्टार हैं। उन्होंने 'मेरे पास तुम हो', 'बिन रोए', 'काफिर' और 'दिल्लगी' जैसे हिट ड्रामों में काम करके बड़ी पहचान बनाई।

फिल्मों में भी उनका शानदार करियर रहा है। 'इंतेहा', 'मैं हूं शाहिद अफरीदी', 'जवानी फिर नहीं आनी', 'लव गुरु' और 'प्रोजेक्ट गाजी' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों ने उन्हें लोलीवुड का बड़ा सितारा बना दिया है।

सबसे अमीर पाकिस्तानी एक्टर

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुमायूं सईद को पाकिस्तान का सबसे अमीर एक्टर माना जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 50 मिलियन डॉलर है, जो करीब 1,380 करोड़ पाकिस्तानी रुपये या 430 करोड़ भारतीय रुपये के बराबर है।

इस कमाई के साथ उन्होंने पाकिस्तान के दूसरे बड़े सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है, जैसे-

शान शाहिद: 20 मिलियन डॉलर

माया अली: 15 मिलियन डॉलर

माहिरा खान: 7 मिलियन डॉलर

फवाद खान: 5 मिलियन डॉलर

बॉलीवुड के कई बड़े सितारों से भी ज्यादा अमीर

हालांकि हुमायूं सईद की नेट वर्थ बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर शाहरुख खान की नेटवर्थ जो कि 1.4 बिलियन डॉलर है उसके मुकाबले काफी कम है, लेकिन वह कई बॉलीवुड सेलेब्स से ज्यादा अमीर हैं। रणबीर कपूर की नेटवर्थ तकरीबन 330 करोड़ है। शाहिद कपूर की नेटवर्थ तकरीब 300 करोड़ है। रणवीर सिंह की नेटवर्थ तकरीबन 250 करोड़ है। अजय देवगन की नेटवर्थ तकरीबन 250 करोड़ है। साउथ के जाने-माने एक्टर प्रभास की नेटवर्थ तकरीबन 240 करोड़ है।

जिसका मतलब है कि हुमायूं सईद की नेटवर्थ बॉलीवुड के कई ए-लिस्टर एक्टर्स से कहीं ज्यादा है।

सिर्फ फिल्मों से ही नहीं, ऐसे भी कमाते हैं हुमायूं

हुमायूं सईद हर प्रोजेक्ट से करोड़ों कमाते हैं, लेकिन उनकी असली कमाई सिर्फ एक्टिंग से नहीं आती। वह Six Sigma Plus Productions नाम की प्रोडक्शन कंपनी के फाउंडर हैं। फिल्में, टीवी शोज और प्रोडक्शन- इन सब से उन्हें अलग-अलग तरह की इनकम मिलती है।

इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स से हुए फेमस

वे उन कुछ पाकिस्तानी सितारों में से हैं जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर भी काम किया है। नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज The Crown में उन्होंने डॉक्टर हसनत खान का किरदार निभाया था। इस रोल ने उन्हें ग्लोबल पहचान दिलाई और उनकी कमाई में भी बड़ा इजाफा किया।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood actor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X