Orhan Awatramani: स्टार किड्स से लेकर अंबानी परिवार तक का ख़ास ओरी है कौन? यहां जानें पूरी डिटेल

Orry: उर्फी जावेद कैसे कपड़े पहनती हैं, राज कुंद्रा क्या बिजनेस करते हैं, अर्जुन कपूर की सारी फिल्में फ्लॉप क्यूं हो रही हैं और सलमान खान शादी कब करेंगे...इन सब सवालों के बीच मनोरंजन इंडस्ट्री में एक और सवाल हर तरफ चल रहा है कि आखिर ये ओरी कौन हैं?? अंबानी फैमली से लेकर स्टारकिड्स तक सबके साथ ऐसे रहने वाला ये लड़का क्या करता है?? तो आज हम आपके सवाल का जवाब देते हुए बताएंगे कि आखिरकार ये इतना लाइमलाइट में रहने वाला लड़का ओरी कौन है।
कौन है ओरी उर्फ ओरहान अवतरमणि-
अपने अनोखे फैशन सेंस के साथ साथ स्टारकिड्स के साथ हमेशा हर पार्टी में नजर आने वाले ओरी का पूरा नाम ओरहान अवतरमणि है। 2 अगस्त को मुंबई में जन्म औरी एक मशहूर बिजनेस मैन के बेटे हैं। ओरी के पिता का नाम सूरज के अवतरमणि और मां का नाम शहनाज अवतरमणि है। ओरी खुद एक अमीर परिवार से हैं इसीलिए ओरी का अंबानी परिवार से गहरा संबंध है।
जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं स्टाइलिश ओरी-
ओरी उर्फ ओरहान अवतरमणि की शिक्षा की बात करें तो, ओरी उर्फ ओरहान अवतरमणि ने यूएस से अपनी पढ़ाई की है। ओरी ने अपनी पढ़ाई न्यूयॉर्क से पुरी की है। औरी ने फाइन आर्ट्स और कम्युनिकेशन डिजाइनिंग में डिग्री हासिल की है। बहुत ही कम उम्र में ओरी विदेश चले गए थे फिर उन्होंने वहा न्यूयॉर्क के कॉलेज में उनको स्टार किड्स से मिलने का मौका मिला। उसके बाद जब वह वहां से इंडिया वापस आए तो फिर यहां सारे सेलेब्स उनके अच्छे दोस्त बन गए।
क्या जॉब करते हैं सबके पसंदीदा ओरी जानें-
ओरी जो इतने स्टाइलिश कपड़े पहनते हैं और इतनी शानदार जिंदगी जीते हैं तो ये सब कैसे मैनेज करते हैं और क्या नौकरी करते हैं ओरी ये भी सब जानना चाहते हैं। तो हम आपको बता दे कि फिलहाल औरी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में एक स्पेशल प्रोडक्ट मैनेजर के रुप मे एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। रिलायंस रिटेल के अंतरगत अंतरराष्ट्रीय सहयोग और भारतीय फैशन उद्योग जियो प्लाजा को आगे बढ़ाने की प्लानिगं पर ओरी काम कर रहे थे। तो ऐसे में ओरी का ईशा अंबानी से कनेक्शन होना वाजिब है। कई बार ओरी को राधिका मर्चेंट और ईशा अंबानी के साथ देखा गया है।
किस खुबसूरत हसीना को डेट कर रहे ओरी-
सोशल मीडिया पर जब भी ओरी की फोटोज और वीडियोज हमेशा ही कई सारी हसीनाओं के साथ नजर आते हैं। राधिका मर्चेंट से लेकर जान्हवी कपूर, सारा अली खान और न्यासा देवगन कई सारी हसीनाओं के साथ ओरी की ऐसी फोटोज सामने आती है कि लोगों के मन में सवाल आते हैं कि आखिर किस एक्ट्रेसेस को डेट कर रहे हैं ओरी? तो हम आपको बता दे रिपोर्ट्स के मुताबिक ओरी किसी भी स्टारकिड्स को अभी डेट नहीं कर रहे हैं बस ये सब उनकी अच्छी और खास दोस्त हैं।
हॉलीवुड तक खास पहचान रखते हैं ओरी-
ओरहान अवतरमणि सोशल मीडिया एक्टिवस्ट और एक ट्रेन्ड एनिमेटर हैं। ओरी अमीरी, टॉम फोर्ड, विजन ऑफ सुपर और प्रादा जैसे कुछ बड़े ब्रांडों के साथ भी जुड़े रहे हैं। ओरी की सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी जान पहचान है। हाल ही में ओरहान मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी में भी नजर आए थे। ओरहान की पहुंच हॉलीवुड तक भी है। वह कार्दशियन के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं, खासकर काइली जेनर के साथ।


Click it and Unblock the Notifications
