एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर संजय दत्त को कस्टडी में बुरी तरह पीटा था, कौन है ये धाकड़ ऑफिसर?

Sanjay Dutt slapped by Police Office: संजय दत्त के जीवन का एक बड़ा वक्त जेल में गुजरा है। उनका नाम 1993 के बम धमाकों में आया था और इसके बाद पूरे देश में लोग उनको लेकर बातें करने लगे थे। इस वक्त वो अपनी सजा काटकर आसान जिंदगी जी रहे हैं लेकिन इसके लिए उनको काफी संघर्ष करना पड़ा।

Sanjay Dutt

हालांकि उस वक्त भी संजय दत्त एक बड़े स्टार थे और लोग उनको काफी पसंद करते थे। लेकिन किया आप जानते हैं कि एक ऐसे पुलिस ऑफिसर भी थे जिन्होने संजय दत्त की बुरी तरह से पिटाई कर दी थी। बता दें कि अब इस बात को काफी लंबा वक्त गुजर गया है लेकिन आज भी ये किस्सा सामने आ ही जाता है।

कौन थे पुलिस ऑफिसर?

संजय दत्त की पिटाई करने वाले अधिकारी का नाम राकेश मारिया था और वो इस पूरे बम कांड के इनवेस्टिगेशन ऑफिसर भी थे। जिन दो लोगों पर राकेश मारिया को शक था उनकी पिटाई करके जब सच उगलवाया गया तो दोनों ने कहा कि, 'क्या सर सिर्फ हम लोगों को परेशान करते हो, बड़े लोगों से भी पूछताछ करो।'

इन दोनो ने ही राकेश मारिया को संजय दत्त का नाम बताया था जिसके बाद उनको काफी बड़ा धक्का लगा था। राकेश ने सोचा कि संजय दत्त से बात की जाए तो पता चला कि वो फिल्म आतिश की शूटिंग के लिए विदेश गए हैं। जब वो लौटे तो एयरपोर्ट से ही उनके गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में संजय दत्त ने कहा कि मुझे कुछ नहीं पता मैं निर्दोष हूं। इतने में ही कुर्सी पर बैठे संजय दत्त के राकेश ने बाल पकड़े और संजय दत्त को एक जोरदार थप्पड़ मारा। ये थप्पड़ इतना जोरदार था कि अभिनेता कुर्सी से हिल गए। इस बात का खुलासा राकेश मारिया ने अपनी किताब में किया है।

संजय दत्त के जीवन में एक फिल्म बनी है जिसका नाम संजू है। इस फिल्म में वो थप्पड़ वाला सीन भी दिखाया गया है जो कि संजय दत्त को मारा गया था। फिलहाल संजय दत्त लगातार काम कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sanjay dutt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X