कौन है नं.1 हीरोइन- करीना, प्रियंका, कैट या बालन?
आज है फ्राइडे, आज रिलीज हुई है करीना की फिल्म हिरोईन, जिसके चर्चे चारों ओर हो रहे हैं, अब फिल्म कैसी है इसका पता तो बाद में करेंगे लेकिन पहले बात कर लेते हैं हिरोईन करीना की जिनकी मार्केट वैल्यू उन्हें बॉलीवुड के नंबर वन सिंहासन तक ले जाती है। फिल्म बाडीगार्ड और रा वन से करोड़ो कमाने वाली करीना के करोड़ो चाहने वाले भी है। तो सवाल यह है कि क्या करीना ही आज नंबर वन अभिनेत्री है।
अब बात मैडम पीसी यानी प्रियंका चोपड़ा की, जिनकी पिछले हफ्ते रिलीज फिल्म बर्फी ने भी अच्छी खासी कमायी कर ली है। अपनी अदाकारी से मैडम ने यह साबित करने की कोशिश की है कि वो केवल देसीगर्ल नहीं है बल्कि एक अच्छी अदाकारा भी हैं। प्रियंका के चाहने वाले उन्हें बोल्ड एंड ब्यूटी मानते हैं और कहते है कि पीसी ही नंबर वन के लायक है।

लेकिन इन सब के बीच वो एक चेहरा भी है जिसने अपनी मोहक छवि से करोड़ो को अपना बना लिया है, अंदाजा हो गया होगा आपको कि हम किसी बला की बात कर रहे हैं, सही समझा हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री कैटरीना कैफ की, जिनकी पिछली फिल्म एक था टाइगर ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं औऱ वो दोबारा अपनी आने वाली फिल्म जब तक है जान से लोगों को लूटने जा रही है। फिल्म की पहली झलक से ही कैट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कैट की पिछली कुछ फिल्में साबित करती है कि उन्हें अभिनय भी आता है। उनकी डिमांड बहुत ज्यादा है इसलिए लोग उन्हें ही नंबर वन कहते हैं।
लेकिन इन कोमल बालाओं के बीच में एक ऐसी परिपक्क अभिनेत्री है जिसने डर्टी होकर भी सफाई से नंबर वन सिंहासन पाने की कोशिश की है। बोल्ड अदाओं और सधे अभिनय से नेशनल अवार्ड पर कब्जा जमाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन ने सबको पीछे छोड़ दिया है। आज उनकी प्राइस वैल्यू ज्यादा होने के बावजूद लोग उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए बेकरार हैं। इसलिए विद्या कहती है कि बॉलीवुड की चौथी खान वो हैं। तो ऐसे में तो नंबर वन पोजिशन विद्या को मिलनी चाहिए।
तो चुनिये अपनी नंबर-1 हीरोइन-


Click it and Unblock the Notifications











