कौन हैं मेघना लखानी जिसके प्यार में डूबे ईशा देओल के एक्स, भरत तख्तानी की नई मोहब्बत की रईसी उड़ा देगी होश...

Bharat Takhtani

ईशा देओल ने भरत तख्तानी को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2012 में शादी रचा ली थी। शादी के 5 साल बाद ईशा देओल ने बेटी को जन्म दिया था। (2017 में पहली बेटी और 2019 में दूसरी बेटी) दोनों का रिश्ता कुछ समय तक तो ठीक चला लेकिन फिर उसके बाद साल 2024 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए और दोनों का तलाक हो गया। अब भले ही दोनों के रास्ते अलग हो गए हों, लेकिन ईशा और भरत की दोनों बेटियां राध्या और मिराया की जिम्मेदारी दोनों मिलकर निभा रहे हैं।

बता दें कि अब ईशा और भरत के तो रास्ते अलग हो गए हैं, लेकिन लगता है कि भरत अब मूव ऑन कर चुके हैं। हाल ही में भरत की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह अपने लेडी लव के साथ नजर आ रहे हैं। जी हां, ईशा देओल के एक्स भरत को नया प्यार मिल गया है। हाल ही में उन्होंने अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया है। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद लोग जमकर सर्च कर रहे हैं कि आखिर भरत के साथ नजर आने वाली मेघना लखानी हैं कौन ?

कितनी पढ़ी लिखी हैं मेहना लखानी

बता दें कि मेघना लखानी जानी मानी बिजनेस वुमन और ग्लोबल प्रोफेशनल हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनका जन्म स्पेन में हुआ था। उनका एकेडमिक बैकग्राउंड काफी स्ट्रांग है। मेहना ने द स्कि्स्थ फॉर्म कॉलेज, कोलचेस्टर कॉलेज से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने द आर्ट्स लंदन से आर्ट्स एंड प्रमोशन में ग्रेजुएशन से डिग्री पूरी की। इसके अलावा उन्होंने IE और MBA की भी डिग्री ली।

कई कंपनियों में काम कर चुकी हैं मेघना

करियर की बात करें तो उन्होंने शुरुआत में JET Airwarys और Emirates में काम किया था। इसके बाद उन्होंने LATAM में बतौर मैनेजर काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने Business Development में जनरल मैनेजर की भूमिका निभाई। मेघना कई कंपनियों में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं लेकिन मौजूदा समय में वह One Modern World को मैनेज कर रही हैं। बता दें कि यह दुबई बेस्ड प्लेटफॉर्म है जो ईको फ्रेंडली प्रोडक्ट बनाता है। वहीं मेहना की संपत्ति की बात करें तो मेहना की संपत्ति को लेकर अभी कोई पुष्टी नहीं की जा सकती है, लेकिन सोर्स के मुताबिक वह करोड़ों की मालकिन हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bharat takhtani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X