'कंडोम ब्रांड' का चेहरा बनने पर क्यों मजबूर हुई मशहूर एक्ट्रेस? कभी जीता था फेमिना मिस इंडिया का खिताब
Who is Manasvi Mamgai: अजय देवगन के साथ फिल्म में नजर आने वाली एक अदाकारा इस वक्त मशहूर कंडोम ब्रांड का चेहरा बनी है। लोग हैरान हैं क्योंकि कुछ फिल्मों के बाद वो किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं और सीधे इस विज्ञापन में नजर आ रही है।

हसीना ने कई शानदार काम किए हैं। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस मानस्वी ममगई की जो कि किसी पहचान की मोहताज नहीं है। मानस्वी ममगई अजय देवगन के साथ फिल्म एक्सन जैक्सन में काम किया था और उनके नाम ढेरों रिकॉर्ड्स भी दर्द हैं।
वो मिस यूनिवर्स का भी हिस्सा रहीं हैं। मानस्वी ममगई के बारे में इतनी सारी बातें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस विज्ञापन की बाद करें तो अपने बोल्ड अंदाज से धमाका करती हसीना बला की हॉट लग रही है। किसी ने सोचा नहीं होगा कि इतने खिताब जीतने वाली हसीना कंडोम ब्रांड का हिस्सा बनेगी।
कौन हैं मानस्वी ममगई?
मनस्वी ममगई ने ना सिर्फ फिल्मों में अभिनय किया है बल्कि वो मॉडल भी रही हैं और सामाजिक कार्यकर्ता और सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता भी रही हैं। ममगई ने मिस इंडिया टूरिज्म इंटरनेशनल और मिस टूरिज्म इंटरनेशनल 2008 और फेमिना मिस इंडिया 2010 का खिताब भी अपने नाम किया था। उन्होंने मिस वर्ल्ड 2010 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा वो रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन की भारतीय राजदूत बनीं थीं जो कि कमाल की अचीवमेंट थी। किसी ने सोचा नहीं होगा कि इतने शानदार खिताब और फिल्मों में काम करने के बाद ममगई कंडोम ब्रांड का हिस्सा बनेंगी। आज भी एक्ट्रेसेस इन ब्रांड्स का चेहरा बनने के लिए दस बार सोचती हैं और काफी लोग इस फैसले को ले पाते हैं।
काम की तलाश
लंबे समय से ममगई हिंदी फिल्मों में अपने लिए काम तलाश कर रही हैं लेकिन मौका नहीं मिल रहा है। एक्सन जैक्सन और कट्टी बट्टी जैसी फिल्मों का हिस्सा बन चुकीं ममगई को अब कोई फिल्म मिलती है या नहीं ये देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications

