मलाइका अरोड़ा ने कर दिया बड़ा खुलासा, क्या अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद कर चुकी हैं मूव ऑन? दिया ये जवाब
Malaika Arora mystery man: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह एक कॉन्सर्ट में एक शख्स के साथ नजर आई थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि क्या अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका की जिंदगी में कोई नया इंसान आ गया है। अब इन सभी अफवाहों पर मलाइका ने खुद साफ जवाब दिया है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब मलाइका से उस 'मिस्ट्री मैन' के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अगर वह किसी के साथ भी बाहर दिख जाएं, तो लोग तुरंत उनका नाम उससे जोड़ने लगते हैं। मलाइका ने बताया कि वह शख्स उनका दोस्त भी हो सकता है, मैनेजर हो सकता है, शादीशुदा दोस्त या फिर कोई गे फ्रेंड भी। लेकिन लोगों को बस बातें बनानी आती हैं। उन्होंने साफ कहा कि उनकी जिंदगी में फिलहाल कोई भी मिस्ट्री मैन नहीं है।
कौन बताया जा रहा है वो शख्स?
हालांकि मलाइका की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया में कई तरह की खबरें चल रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कॉन्सर्ट में उनके साथ दिखा शख्स हर्ष मेहता है, जो करीब 33 साल का है और डायमंड के बिजनेस से जुड़ा हुआ है। वहीं कुछ लोग यह भी मान रहे हैं कि वह मलाइका का मैनेजर हो सकता है।
मां भी पूछती हैं सवाल
मलाइका ने बताया कि वह ऐसी खबरें देखकर हंस देती हैं, लेकिन उनकी मां उन्हें फोन करके पूछती हैं, "अब ये कौन है? लोग फिर किसके बारे में बातें कर रहे हैं?" एक्ट्रेस का कहना है कि अब उन्हें इन बातों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।
अब खुश रहना है सबसे जरूरी
मलाइका ने कहा कि अब वह अपनी जिंदगी में किसी को कुछ साबित नहीं करना चाहतीं। वह वही करती हैं जिससे उन्हें खुशी मिलती है। उनके लिए अपनी खुशी और सुकून सबसे ज्यादा जरूरी है।
अर्जुन कपूर के साथ रहा रिश्ता
बता दें कि मलाइका अरोड़ा करीब छह साल तक एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में थीं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था। हालांकि साल 2024 में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आईं। ब्रेकअप की असली वजह पर आज तक दोनों में से किसी ने कुछ नहीं कहा है।


Click it and Unblock the Notifications











