कौन है मेजर ऋषभ सिंह संब्याल? राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू का वो बॉडीगार्ड जिसे देखते ही चिल्लाने लगती है लड़किया
Major Rishabh Singh Sambiyal: सोशल मीडिया की दुनिया में एक वीडियो वायरल होते ही लोग नेशनल क्रश बन जाते हैं। अज हम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उस बॉडीगार्ड के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनकी लाखों लाख लड़किया दीवानी है और उनकी एक झलक मिलते ही एक्साइटमेंट से चिल्लाने लगती हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ हमेशा उनकी सुरक्षा में रहने वाले आर्मी ऑफिसर सोशल मीडिया पर काफी छाए रहते हैं। मेजर ऋषभ सिंह संब्याल के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। मेजर ऋषभ सिंह संब्याल कभी राष्ट्रपति को रूमाल देते हुए, कभी बारिश में उनके लिए छाता पकड़ते हुए दिखाई देते हैं।
मेजर ऋषभ सिंह संब्याल की स्मार्ट पर्सनैलिटी, अनुशासन और राष्ट्रपति के प्रति सम्मान को देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ करते हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स तो उन्हें 'रियल लाइफ हीरो' तक कहते हैं। इतना ही नहीं, लड़कियां तो उनकी बहुत बड़ी फैन हैं और बहुत सी लड़कियों के लिए तो वो उनके पहले क्रश भी हैं।
मेजर ऋषभ सिंह संब्याल का फोन पर मैसेज करते और मुस्कुराते हुए वीडियो काफी वायरल हुआ था और अब उनका एक वीडिया छाया हुआ है जहां वो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ उनकी सुरक्षा में दिखाई दे रहे हैं और लड़कियां उन्हें देखकर जोर जोर से हूटिंग करती हैं। इस दौरान मेजर ऋषभ सिंह संब्याल का एक्सप्रेशन देखने लायक है।
मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल जम्मू के एक डोगरा परिवार से आते हैं। वह भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज से जुड़े हैं। फिलहाल, वह भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के Aide-de-Camp (ADC) यानी निजी सैन्य सहायक के तौर पर तैनात हैं। ADC की जिम्मेदारी भारतीय सेना के अधिकारियों के लिए बेहद सम्मानजनक मानी जाती है। इस पद पर वही अधिकारी पहुंचते हैं जिनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और प्रोटोकॉल की गहरी समझ होती है।


Click it and Unblock the Notifications