कौन हैं लारिसा बोन्सी ? जिसका जुड़ रहा है शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ नाम

Who is Larissa Bonesi: शाहरुख खान (Shah rukh Khan) अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि इन दिनों तो उनके बच्चे भी जमकर हेडलाइन्स में बने हुए हैं। कभी सुहाना खान अपनी नई शूटिंग को लेकर चर्चाओं में आ जाती हैं तो वहीं छोटे अबराम अपनी शरारतों की वजह से हेडलाइन्स बटोरते हैं। वहीं इन दिनों आर्यन खान (Aryan Khan) भी जमकर लाइमलाइट बटोर रहे हैं। बता दें कि इन दिनों आर्यन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।
कौन हैं लारिसा बोन्सी
बता दें कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। अब एक बार फिर आर्यन खान की एक एक्ट्रेस के साथ डेटिंग की खबरें तेज हैं। बताया जा रहा है कि यह एक ब्राजीलियन एक्ट्रेस हैं जिनका नाम लारिसा बोन्सी (Larissa Bonesi) है। अब इस खबरों में कितनी सच्चाई है यह तो आर्यन और लारिसा ही बता सकते हैं। आपको बता दें कि लारिसा बोन्सी मॉडल और डांसर हैं। लारिसा बोन्सी अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। लारिसा बोन्सी गुरु रंधावा और स्टेबिन बेन के साथ भी काम कर चुकी हैं।
बतौर डायरेक्टर करियर बनाएंगे आर्यन खान
बताया ऐसा भी जा रहा है कि आर्यन खान ने लारिसा बोन्सी की मां को गिफ्ट भी दिया था। कुछ दिनों पहले वे मुंबई आई थीं। यह फैन्स को इंस्टा स्टोरी से मालूम मचा था। दोनों के लिंक अप की खबरें फिलहाल तो तेज हैं, लेकिन किसी ने भी इसी खबर को ऑफिशियल नहीं किया है। आपको बता दें कि आर्यन खान अभी इंडस्ट्री में अपने कदम जमा नहीं पाए हैं, लेकिन वे डायरेक्शन की दुनिया में अपना काम शुरू कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











