..................... Who Is Kulwinder Kaur? CISF Constable Who Slapped Kangana Ranaut At Chandigarh Airport - Hindi Filmibeat

कौन हैं कुलविंदर कौर, जिन्होंने आंव देखा ना तांव और मार दिया Kangana Ranaut को थप्पड़

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Slap Incident: कुलविंदर कौर हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा की सांसद कंगना रनौत से जुड़ी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई एक घटना के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं।

कंगना को मारा थप्पड़

चंडीगढ़ की सीआईएसएफ यूनिट की एलसीटी कुलविंदर कौर ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान कथित तौर पर कंगना को थप्पड़ मारा और इस घटना का वीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल कथित तौर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन पर कंगना के कमेंट से नाराज थीं।

कौन हैं कुलविंदर कौर

इस घटना से मीडिया का ध्यान आकर्षित हुआ और कुलविंदर कौर के बारे में जानने में लोगों में जिज्ञासा पैदा हो गई। आपको बता दें, कुलविंदर कौर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में कांस्टेबल के पद पर काम करती हैं। यह एक भारतीय अर्धसैनिक बल है, जिनका काम हवाई अड्डों सहित देश भर में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की स्थापनाओं को सुरक्षा प्रदान करना है।

अपनी ड्यूटी के दौरान, वह पैसेंजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हाई टेंशन वाले वातावरण में व्यवस्था बनाए रखने में सालों से लगी हुई हैं।

कंगना ने क्या कहा

एयरपोर्ट पर हुए हादसे के बारे में बात करते हुए कंहना ने कहा, "नमस्ते दोस्तों, मुझे बहुत ज्यादा फोन कॉल्स आ रहे हैं मीडियो के भी और मेरे शुभचिंतकों के भी.. सबसे पहले तो मैं सुरक्षित हूं, मैं पूरी तरह से ठीक हूं। आज चंढीगड़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ वो सिक्योरिटी चेक के साथ में हुआ। वहां पर मैं सिक्योरिटी चेक करके जैसे ही निकली तो दूसरे केबिन में जो महिला था जो सुरक्षा कर्मचारी थी CISF की उन्होंने मेरे क्रॉस करने का इंतजार किया। और फिर उन्होंने साइड से आकर मेरे चेहरे पर मारा और गालियां देने लगीं। फिर जब मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों कि तो उन्होंने कहा कि वो फार्मर्स प्रोटेस्ट को सपोर्ट करती हैं। हालांकि मैं सुरक्षित हूं लेकिन मेरा कंसर्न ये है कि जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है उसे हम कैसे हैंडल करें? शुक्रिया!"

क्या था मामला

कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज और अक्सर विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं। 2021 में, कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी क्योंकि उन्होंने किसानों के विरोध (किसान मोर्चा) को खालिस्तानी आंदोलन बताया था और सिख समुदाय को खालिस्तानी आतंकवादी कहा था।

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया और लिखा, "खालिस्तानी आतंकवादी आज सरकार पर दबाव बना रहे हैं... लेकिन एक महिला को न भूलें... एकमात्र महिला प्रधानमंत्री ने इन्हें अपनी जूतियों के नीचे कुचल दिया था। चाहे उन्होंने इस देश को कितना भी दुख क्यों न दिया हो... उन्होंने अपनी जान की कीमत पर उन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया... लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए।"

कंगना की जीत

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीतने वाली कंगना को कुल 5,37,022 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को 74,755 वोटों से हराया।

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X