कौन है कृति सैनन का रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया? नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश, आसपास भी नहीं अभिनेत्री की कमाई
Who is Kabir Bahia and his Net worth: कृति सैनन हाल ही में अपनी बहन नुपूर सैनन की शादी को लेकर खबरों में थीं और इस शादी में उन्होने जमकर एंजॉय किया है। लेकिन इसके अलावा उनका नाम उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड को लेकर भी काफी सुर्खियों में है जो कि उनसे 9 साल छोटे हैं।

जी हां, बहन की शादी में भी उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया नजर आए। दोनों का तस्वीरें कई बार सामने आ चुकी हैं लेकिन आधिकारिक खुलासा उनके द्वारा नहीं किया गया है। इस बीच लोग कबीर बहिया के बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर वो कौन हैं? आपको बता दें कि कबीर कृति सैनन से कमाई के मामले काफी आगे हैं।
कौन हैं कबीर बहिया? क्या है नेटवर्थ?
कृति सैनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया की बात करें तो वो कबीर बहिया की बात करें तो वो एक बिजनेसमैन हैं और काफी रईस परिवार से आते हैं। कृति सैनन कबीर से करीब 9 साल बड़ी हैं। कबीर के पिता का नाम कुलजिंदर बहिया है। मौजूदा वक्त में कबीर बाहिया की नेटवर्थ 4000-4600 करोड़ रुपये के बीच में बताई जा रही है जो कि अपने आपमें ही शानदार है।
हालांकि कबीर को लेकर जो आंकड़े सामने आए हैं इसका आधिकारिक दावा हम नहीं कर रहे हैं क्योंकि सटीम विवरण नहीं मिल पाया है। लेकिन वो लंदन में बिजनेस करते हैं और वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड के संस्थापक हैं। कबीर बाहिया एक अरबपति व्यक्ति हैं और कहा जा रहा है कि कुछ सालों से वो कृति सैनन को डेट कर रहे हैं।
कृति सैनन का नेटवर्थ?
दिलवाले और हीरोपंती जैसी फिल्मों में धमाका कर चुकीं कृति सैनन की मुख्य कमाई फिल्में ही हैं। सामने आई जानकारी से पता चला है कि उनकी नेटवर्थ करीब 80 करोड़ रुपए है। कृति सैनन की नेटवर्थ कबीर के आसपास भी नहीं है। देखने वाली बात होगी कि कृति और कबीर आने वाले समय में क्या फैसला लेते हैं। फैंस दोनों के रिश्ते के आधिकारिक ऐलान के इंतजार में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











