समायरा नहीं बल्कि ये है करिश्मा कपूर की पहली बेटी? प्रॉपर्टी विवाद के बीच बड़ा खुलासा, नहीं होगा यकीन!
Karisma Kapoor First Daughter: संजय कपूर के निधन के बाद से करिश्मा कपूर और उनकी बेटी समायरा कपूर काफी चर्चा में चल रहे हैं। किसी ना किसी तरह की अपडेट्स आती रहती हैं और उनका मामला फिलहाल कोर्ट में है।

लेकिन इस बीत करिश्मा कपूर ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको भी हैरान करने वाला है। करीना ने बताया है कि करिश्मा कपूर समायरा को नहीं बल्कि किसी और को अपनी पहली बेटी मानती हैं। जी हां, लोलो के नाम से मशहूर करिश्मा कपूर काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं।
करीना कपूर खान ने करिश्मा को लेकर जो बात कही यकीनन चौकाने वाली है। सभी जानते हैं कि ये कपूर सिस्टर्स एक दूसरे से कितना प्यार करती हैं। करिश्मा कपूर करीना से काफी बड़ी हैं और जब करीना कपूर अपने करियर शुरुआत कर रहीं थीं उस वक्त करिश्मा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री जान हुआ करती थीं।
पहली बेटी है बेबो
करीना कपूर खान का एक बयान काफी चर्चा में हैं जो कि मजाकिया अंदाज में उन्होंने दिया था। करीना ने खुद कहा कि वो खुद को करिश्मा कपूर की ''पहली बेटी'' मानती हैं। इसके अलावा भतीजी समायरा को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा रिश्ता जो है वो समायरा से पहले का है। करीना ने इसके अलावा कहा कि, ''मैं लोलो के बिना खो जाऊंगी..'' ये बात कहते हुए करीना कपूर खान काफी इमोशल हुईं थीं। हालांकि इस पूरे बयान के बाद करिश्मा कपूर या समायरा का रिएक्शन नहीं आया है। करिश्मा कपूर के फैंस चाहते हैं कि अभिनेत्री किसी दमदार सीरीज से वापसी करें।
क्या है दोनों की उम्र
करीना कपूर खान की उम्र इस वक्त 45 साल है जबकि करिश्मा कपूर 51 की हैं। लोलो बेबो से करीब 6 साल बढ़ी हैं और ये अच्छा खासा अंतर माना जाता है। दोनों अक्सर साथ दिखती हैं और मस्ती मजाक करती हैं। अगर ये दोनों किसी शो का एक हिस्सा बन जाएं तो लोग काफी एंटरनेट होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
