कौन हैं Kalki? जिसे बचाने के लिए फिल्म में अमिताभ बच्चन ने खाई कसम, कितनी सच है ये कहानी?

Who is Kalki: नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 AD आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन लीड रोल्स में हैं। फिल्म को लेकर अबतक काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।
फिल्म में प्रभास दीपिका को पकड़ने की कोशिश करते हैं, जो एक ऐसे बच्चे की मां बनने वाली है जो उनके समय में सभी बुराइयों का अंत करेगा। वहीं, अमिताभ बच्चन उसकी और उसके होने वाले बच्चे की रक्षा करने की कसम खाते हैं। हालांकि यह फिल्म पौराणिक कथाओं और विज्ञान कथाओं का एक दिलचस्प मिश्रण होने का वादा करती है, लेकिन यह हमें इस सवाल पर भी ले जाती है: कल्कि कौन हैं?
माना जाता है कि कल्कि भगवान विष्णु के दसवें और अंतिम अवतार हैं, जो कलियुग के अंत में पृथ्वी पर उतरेंगे। कल्कि सभी बुराइयों का नाश करेंगे और सत्य युग की स्थापना करेंगे। कल्कि को अक्सर सफेद घोड़े पर सवार और धधकती तलवार चलाने वाले के रूप में वर्णित किया जाता है।
श्रीमद्भागवत पुराण के अनुसार, कल्कि का जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के शम्भाला में होगा। धार्मिक ग्रंथ के अनुसार, कल्कि विष्णुयशा नामक एक तपस्वी ब्राह्मण के पुत्र के रूप में जन्म लेंगे। कल्कि का जिक्र विष्णु पुराण और कल्कि पुराण में भी किया गया है।
कल्कि 2898 AD में अमिताभ बच्चन दीपिका पादुकोण से कहते हैं कि उनके गर्भ में एक "भगवान" है। फिल्म काशी नामक स्थान पर आधारित है, जिस पर कमल हासन यानि यास्किन का राज है। दीपिका पादुकोण फिल्म में सुमति का किरदार निभा रही हैं। उनका किरदार प्रेग्नेंट है और उनका बच्चा दुनिया पर राज करने वाली बुरी ताकतों के लिए अभिशाप साबित होगा। फिल्म में प्रभास के किरदार को सुमति को पकड़ने का काम सौंपा गया है, अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का रोल निभाया है जिसने उसकी और उसके अजन्मे बच्चे की रक्षा करने की कसम खाई है। ये अजन्मा बच्चा ही कल्कि अवतार है।
किंवदंती के अनुसार, कल्कि की एक पत्नी भी है, राजकुमारी पद्मावती, जिसमें देवी लक्ष्मी के दिव्य गुण हैं। यह साफ नहीं है कि नाग अश्विन के कल्कि सिनेमैटिक यूनिवर्स में कल्कि और पद्मावती की भूमिका कौन निभाएगा।
इस बीच आपको बता दें, फिल्म एक शानदार नोट पर समाप्त होती है और आपके सामने कई सवाल छोड़ जाती है - दीपिका का बच्चा कौन होगा? अमिताभ का अश्वत्थामा दीपिका की रक्षा कैसे करेगा? कमल हासन का किरदार क्या चाहता है? क्या प्रभास को अपनी असली शक्तियों का एहसास होगा? प्रोजेक्ट K क्या है? विज्ञान और पौराणिक कथाओं के बीच की लड़ाई कैसे खत्म होगी?


Click it and Unblock the Notifications











