समय-रणवीर ही नहीं बल्कि Apoorva Makhija के भद्दे कमेंट्स से हिला इंटरनेट, कौन है 'कलेशी औरत'?

Who Is Apoorva Makhija: समय रैना एक मशहूर कॉमेडियन है और आपको बता दें कि इस समय वह अपने शो इंडियाज गोट लेटेंट के चलते विवादों में आ गए हैं। इतना ही नहीं उनके इस शो पर मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया द्वारा अश्लील कमेंट के चलते लोगों ने उनको निशाने पर भी ले लिया है।
हालांकि इसी बीच समय और रणवीर के अलावा एक और नाम काफी ज्यादा विवादों में बना हुआ है। जी हां हम बात कर रहे हैं कलेशी औरत यानी की अपूर्वा मखीजा की। दरअसल अपूर्वा इस एपिसोड का हिस्सा बनी थी जिसके चलते रणवीर विवादों में आए। इस दौरान अपूर्वा के भी कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
लेकिन हैरानी वाली बात तो यह है कि अपूर्वा मखीजा को काफी ज्यादा लोग ट्रोल करते हुए भी नजर आ रहे हैं। दरअसल जो एपिसोड विवादों में आया है उसमें खुद अपूर्वा मखीजा द्वारा एक कंटेस्टेंट पर भद्दे कमेंट किए गए और उन्होंने इस दौरान गाली देते हुए बात भी की थी। इसके बाद में लगातार वह भी विवादों में बनी हुई है।
इस पूरे मामले के बाद में अब हर कोई यह जाने को उत्सुक है कि आखिरकार अपूर्वा मखीजा है कौन? दरअसल आपको बता दें कि अपूर्वा मखीजा इंस्टाग्राम पर 'द रिबेल किड' के नाम से काफी ज्यादा मशहूर है और एक जानी-मानी इनफ्लुएंसर भी है। यहां तक कि वह खुद को एक कलेशी औरत बताती है।
दरअसल आपको बता दें कि अपूर्वा मखीजा कोरोना काल के वक्त काफी ज्यादा लाइमलाइट में आ गई थी और वह अक्सर फैशन रील बनाती हुई भी नजर आ जाती हैं। जैसे-जैसे वह लाइमलाइट में आने लगी है वैसे-वैसे वह फुल टाइम कंटेंट क्रिएशन में आ गई थी और अब एक मशहूर इनफ्लुएंसर भी बन गई है।
हैरानी वाली बात तो यह भी है कि अपूर्वा मखीजा अक्सर अपने कंटेंट में भी गलियों का इस्तेमाल खुलेआम करती हुई नजर आ जाती हैं। इतना ही नहीं कई सारे बड़े ब्रांड जैसे कि वनप्लस से लेकर नेटफ्लिक्स और गूगल तक के साथ में वह काम कर चुकी हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अपूर्वा मखीजा जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म से अपना एक्टिंग डेब्यु भी करने वाली है। इंस्टाग्राम पर भी उनके 2.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है और यूट्यूब पर भी 5 लाख सब्सक्राइबर्स है। इससे पहले वह तब चर्चा में आई जब उनका दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट से झगड़ा हो गया था और उन्होंने खुलेआम उसकी हड्डियां तोड़ने की धमकी दे दी थी।


Click it and Unblock the Notifications