कौन थे कबीर कबीजी सिंह? 39 साल की उम्र में अचानक हुई मौत, अमेरिका गॉट टैलेंट में किया था धमाका!

Who is Kabir Kabeezy Singh- अमेरिका गॉट टैलेंट में इंडिया का नाम रोशन करने वाले मशहूर कॉमेडियन कबीर कबीजी सिंह का निधन हो गया है। वो महज 39 साल के थे।
जैस ही ये खबर सामने आई लोग हैरान हैं और जानना चाहते हैं कि इतनी कम उम्र में उनको अचानक क्या हो गया। बता दें कि कबीर ने कुछ ही समय में पूरी दुनिया में नाम कमा लिया था और उनकी काफी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग हो गई थी।
क्या आप जानते हैं कि कबीर कबीजी कौन थे और उनका निधन कहां हुआ है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको कबीर कबीजी सिंह के बारे में कई बातें बताने वाले हैं।
कौन थे कबीर कबीजी सिंह?
कबीर कबीजी सिंह भारतीय मूल के हैं और उनका जन्म पोर्टलैंड में हुआ था। उनके माता पिता दोनों इंडियन हैं। कबीर कबीजी सिंह को लोग AGT की वजह से जानते हैं। उन्होने काफी शानदार परफॉर्मंस देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल से ठीक पहले वो शो से बाहर हो गए थे।
बता दें कि उनका नाम इंडिया में नहीं बल्कि सैन फ्रैंसिस्को में हुआ है। कबीर के करीबी दोस्त जेरेमी करी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मौत की खबर दी थी। पता चला है कि कबीर कबीजी सिंह सोते सोते परलोक सिधार गए। हालांकि पुलिस इस आकस्मिक मौत की छानबीन कर रही है। कबीर की मंगनी हो चुकी थी और मंगेतर का कहना है कि वो लंबे समय से स्वास़्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।
देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस मौत की गुत्थी को कब साल्व करती है। हालांकि पुलिस ने इस मौत को नेचुरल की माना है लेकिन फिर भी छानबीन की जा रही है कि कहीं कुछ और एंगल ना निकले।


Click it and Unblock the Notifications











