ये खूबसूरत माशूका बनीं टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव के अरेस्ट की वजह! बताई जा रही हैं खुफिया एजेंट

juli vavilova

Who is Juli Vavilova Linked to Telegram CEO Pavel Durov's Arrest: टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के सीईओ पावेल डुरोव को शनिवार शाम पेरिस के बाहर बॉर्गेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि पावेल डुरोव पर क्रिमिनल एक्टिविटी फैलाने के अलावा भी कई आरोप लगे हैं, रिपोर्ट्स का मानना यह है कि पावेल डुरोव के साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी थी जिसे उनकी प्रेमिका बताया जा रहा है उन्हें भी पावेल के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं ऐसा दावा किया जा रहा है कि मिस्ट्री गर्ल जूली वाविलोवा पावेल डुरोव के पकड़े जाने का कारण हो सकती हैं।

पुलिस की थीं जूली पर निगाहें
रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस अधिकारी जूली वाविलोवा पर निगाह रखे हुए थे। जिसकी वजह से ही पुलिस टेलीग्राम ऐप के सीईओ पावेल डुरोव तक पहुंचने में सफल रही। कहा यह भी जा रहा है कि जूली वाविलोवा ने खुद पर और डुरोव पर ध्यान आकर्षित किया। दरअसल यह शुरुआत X पोस्ट से शुरू हुई। जिसमें जुली विमान में मुस्कुराती नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि जूली ने अपनी और पावेल की यात्रा से जुड़ी हर एक बात पोस्ट कर रही थीं। इसी वजह से एजेंसियों को उनकी और पावेल की लोकेशन का पता चला था।

आखिर कौन हैं जूली वाविलोवा
24 साल की जूली वाविलोवा खुद को दुबई की एक क्रिप्टो कोच और स्ट्रीमर बताती हैं। जूली कई भाषाओं में ट्रेंड हैं। उनकी रशियन, अंग्रेजी, अरबी और स्पेनिश पर अच्छी पकड़ है। जूली टेलीग्राम के सीईओ के साथ अलग-अलग देशों में साथ नजर आ चुकी हैं। खास तौर पर कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और अजरबैजान जैसी कई जगहों पर वह डुरोव के साथ देखी गई हैं। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर जूली के 20,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं फिलहाल तो उनकी इंस्टा स्टोरी जमकर लाइमलाइट में बनी हुई है।

मोसाद एजेंट हैं जूली ?
ऐसा माना जा रहा है कि जूली इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद की एजेंट हो सकती हैं। जूली वाविलोवा सर्विलांस या किसी इन्वेस्टिगेटिंग सब्जेक्ट का पार्ट हो सकती हैं। जूली ने जाने अनजाने में कई ऐसी गलतियां की हैं जिसकी वजह से पावेल की गिरफ्तारी हुई है। आपको बता दें कि पावेल डुरोव को रूस का मार्क जुकरबर्ग भी कहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X