..................... Who is Instagram influencer Priya Singh who was allegedly run over by Maharashtra bureaucrat son car - Hindi Filmibeat

जिस हसीना के वीडियो दिन रात देखते थे लोग... उसी को बॉयफ्रेंड ने गाड़ी से कुचला

Priya Singh

Priya Singh Accident: मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रिया सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें गाड़ी से कुचलने की कोशिश की है और इस दौरान हसीना के काफी सीरियस चोटें भी आई हैं। प्रिया सिंह पर कार चढ़ाने वाले बॉयफ्रेंड को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. काफी बवाल और आरोपों से घिरी पुलिस ने आख़िरकार बॉयफ्रेंड को अरेस्ट कर ही लिया।

ये युवक महाराष्ट्र में वरिष्ठ नौकरशाह है, जिसका नाम अश्वजीत अनिल सिंह है। बताया जा रहा है कि अश्वजीत अनिल सिंह बीजेपी युवा मोर्चा का अध्यक्ष भी है। कार्रवाई न किये जाने को लेकर काफी विवाद हो रहा था। प्रिया सिंह ने इसे लेकर पुलिस पर काफी आरोप लगाए थे।

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में महिला मित्र को कुचलने की वरिष्ठ नौकरशाह के बेटे की कथित कोशिश की जांच के लिये एक विशेष जांच दल का गठन किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुचले जाने की इस कोशिश में युवती घायल हो गयी थी, जिसका इलाज चल रहा है।

प्रिया सिंह का कहना है कि अश्वजीत अनिल सिंह के साथ वह काफी समय से रिलेशनशिप में थी। अश्वजीत ने कहासुनी के बाद उसके ऊपर कार चढ़ा दी। उसके साथ दो और दोस्त थे। पुलिस के अनुसार घोड़बंदर मार्ग पर एक होटल के निकट 11 दिसंबर को यह घटना हुयी थी, जब प्रिया अश्वजीत से मिलने गई थी। दोनों के बीच कहासुनी हुई। इस बीच प्रिया कार में से अपना सामान लेकर जाने लगी, तभी गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने उसे कुचलने की कोशिश की। वह गिर गयी। कार से कुचले जाने से प्रिया का पैर टूट गया। कमर में गंभीर चोट लगी। इसके साथ ही शरीर के और भी कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

Read more about: priya singh bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X