कौन है इनामुल हक? मर्डर के बाद राधिका यादव के साथ रोमांटिक वीडियो हुए वायरल, सामने आ गई सच्चाई!

Who is Inamul Haq? पिता के द्वारा टेनिस प्लेयर राधिका यादव की गोली मारकर हत्या करना का मामला हाल ही में सामने आया है और ये काफी चौकाने वाला है। एक पिता ने ही अपनी बेटी का कत्ल कर दिया है।
पिता महज इस बात से नाराज था कि बेटी टेनिस खेलती थी और टेनिस अकाडमी चलाती थी। पिता दीपक की मानें तो वो काफी समय से बेटी को मना कर रहा था लेकिन वो नहीं मान रही थी। हालांकि अब इस मामले में एक और एंगल को तूल दिया जा रहा है और कहा जा रहा कि एक लड़के के साथ वो रील भी बनाती थी।
लड़के का नाम इनामुल हक है और राधिका के मर्डर के बाद इन दोनों के कई वीडियोज सामने आए हैं। क्या सच में रील भी एक वजह है कि उनके पिता ने ये कदम उठाया? फिलहाल इनामुल हक ने खुद इसको लेकर बात की है।
कौन है इनामुल हक? क्या बोले..
बता दें कि राधिका यादव और इनामुल हक का जो वीडियो सामने आ रहा है वो दरअसल रील का नहीं है। इनामुल ने बताया कि वो एक म्यूजिक वीडियो है। इस म्यूजिक वीडियो के लिए राधिका से सोशल मीडिया पर संपर्क किया गया था और वो राजी हो गई थी। गौरतलब है कि जब इस गाने की शूटिंग हो रही थी तो राधिका यादव के साथ साथ उनके माता पिता भी सेट पर ही मौजूद थे। बता ये भी चला था कि माता पिता को गाना काफी पसंद आया है। इनामुल ने ये भी बताया कि इस गाने के बाद वो लोग एक-दो बार मिले हैं और इसके अलावा उनको कोई और रिश्ता नहीं था। इस म्यूजिक वीडियो का नाम कारवां है।
कोई पर्सनल रिश्ता नहीं
इनामुल हक ने राधिका यादव के साथ भी तरह के पर्सनल रिश्ते से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि उन दोनों का सिर्फ एक प्रोफेशनल रिश्ता था और इसके अलावा कुछ भी नहीं था। इनामुल हक के ये बयान अब चर्चा में है और लोग इसको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











