कौन हैं हिना खान के पति रॉकी जायसवाल? कैंसर में भी नहीं छोड़ा साथ, ठीक होने से पहले ही बना लिया दुल्हन

Who Is Hina Khan's Husband Rocky Jaiswal?: ये इश्क नहीं आसां बस इतना समझ लीजे... कहते हैं जब सच्चा प्यार होता है तो सामने वाली की बीमारी, बुराई या फिर परेशानी भी खुद की हो जाती है। इसकी जीती जागती मिसाल बनकर सामने आए हैं रॉकी जायसवाल।
जी हां, एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी रचा ली है और अचानक उनकी शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर आकर बवाल काट दिया है। हैरानी वाली बात तो ये है कि हिना खान आज भी कैंसर से जूझ रही हैं और उनका इलाज चल रहा है।
ऐसे में रॉकी जायसवाल ने अपनी मोहब्बत का इम्तिहान देते हुए हिना खान के इस जानलेवा बीमारी के खत्म होने से पहले ही अपना लिया है। दोनों की शादी की तस्वीरें अब सामने आईं हैं और दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि हिना खान के पति कौन हैं?
कौन हैं रॉकी जायसवाल?
हिना खान के पति रॉकी जायसवाल का असली नाम जयंत जायसवाल है। वो एक बिजनेसमैन हैं और टेलीविजन प्रोड्यूसर भी हैं। हिना खान को वो काफी समय से जानते हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2014 से डेट कर रहे हैं। कहते हैं कि दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब हिना खान ये रिश्ता क्या कहलाता है कर रहीं थीं।
इस दौरान अक्षरा बनकर उन्होने काफी धमाका किया था। रॉकी जायसवाल तब से अब तक हिना खान के साथ हैं। जब हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हुआ तो लगा था कि दोनों अलग हो जाएंगे लेकिन रॉकी ने उनका साथ नहीं छोड़ा। आज दोनो शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हालांकि हिना खान का इलाज आज भी जारी है और वो पूरी तरह से ठीक नहीं है।
लोग दे रहे हैं बधाइयां
हिना खान और रॉकी जायसवाल को फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं। शादी की तस्वीरों के साथ हिना खान और रॉकी ने काफी लंबे चौड़ा पोस्ट करते हुए अपनी दिल की बात कही है। फिलहाल आप देखिए हिना खान की दुल्हन वाली तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











