कौन हैं गौरी स्प्रैट? जानें क्या करती हैं आमिर खान की तीसरी दुल्हनिया!

Who Is Gauri Spratt: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान इस समय अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। 61 साल की उम्र में वह तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार आमिर खान 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ में शादी करने वाले हैं। खुद उन्होंने इस खबर की पुष्टि की। लेकिन काफी सारे लोग जानना चाहते हैं कि आखिरकार गौरी कौन है और क्या करती हैं?

Gauri Spratt

कौन हैं गौरी स्प्रैट?

गौरी स्प्रैट बेंगलुरु के रहने वाली है और आपको बता दें कि यह उनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई भी ताल्लुक नहीं है। वह बेटी और वैलनेस इंडस्ट्री में काम करती हैं। साथ ही आपको बता दें कि वह ब्रिटिश मूल के कम्युनिस्ट फिलिप्स स्प्रैट की पोती बताई जाती हैं। जो भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से भी जुड़े थे। गौरी ने अपनी मां के सैलून बिजनेस को ही आगे बढ़ाया। साथ ही वह आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी आमिर खान प्रोडक्शंस में भी काम करती हैं।

गौरी स्प्रैट की एजुकेशन क्वालीफिकेशन

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट की माने तो गौरी स्प्रैट की एजुकेशन क्वालीफिकेशन की बात करें तो उन्होंने ऊटी के ब्लू माउंटेन स्कूल से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद में लंदन की यूनिवर्सिटी आफ आर्ट्स से फैशन स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई की।

अगर हम गौरी स्प्रैट की निजी जिंदगी की बात करते हैं तो आपको बताते चलें कि आमिर से पहले अभी उनकी एक शादी हो चुकी है और पहली शादी से उन्हें एक 7 साल का बेटा भी है।

आमिर और गौरी की लव स्टोरी

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की माने तो आमिर खान और गौरी की पहली मुलाकात तकरीबन 25 साल पहले एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। लेकिन इसके बाद दोनों का कोई भी कांटेक्ट नहीं हुआ। काफी वक्त के बाद चचेरी बहन नुजहत खान के जरिए दोनों फिर से कांटेक्ट में आ गए थे। दोनों ने बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे काफी क्लोज आ गए। एक दूसरे से प्यार कर बैठे।

जब आमिर ने गौरी को करवाया था मीडिया से इंट्रोड्यूस

आमिर खान ने 2025 में 60वें जन्मदिन के मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी को मीडिया से इंट्रोड्यूस करवाया था और फैंस को भी हैरान कर दिया था। यहां पर उन्होंने कंफर्म कर दिया था कि दोनों रिश्ते में है।

आमिर खान की निजी जिंदगी

अगर हम आमिर खान की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि साल 1986 में उन्होंने पहली शादी रीना दत्ता के साथ में की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए इरा खान और जुनैद खान। लेकिन 2002 में दोनों का तलाक हो गया और फिर आमिर खान ने 2005 में फिल्म निर्माता किरण राव के साथ में शादी कर ली। 2021 में फिर इनका तलाक हो गया और इस शादी से उन्हें एक बेटा आजाद हुआ। हालांकि तलाक के बावजूद भी आमिर खान के दोनों एक्स पत्नियों से काफी अच्छे रिश्ते हैं।

Read more about: aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X