कौन है G? कृति सैनन के पेंडेंट ने मचाया हंगामा, किसी ने कहा बॉयफ्रेंड तो किसी ने लिया इस शख्स का नाम..
Kriti Sanon G: कृति सैनन की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी ने एक डिबेट शुरु कर दी है। उन्होंने अपने गले में एक लॉकेट पहना हुआ था जिसमें G लिखा हुआ है। इसके बाद से कृति को लेकर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।

इस लॉकेट के सामने आने के बाद लोग अनुमान लगा रहे हैं कि कृति सैनन किसी को फाइनली डेट कर रही हैं। कृति सैनन ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की है जिसमें उन्होंने पूरा फोकस अपने लॉकेट पर रखा है।
चेहरे को ऊपर करके उन्होंने इसी को हाईलाइट करना चाहा है। ऐसे में सवाल सिर्फ एक है कि कृति ने 'G' पेंडेंट के साथ अचानक एक स्टोरी पोस्ट करके क्या कहने की कोशिश की है। क्या कुछ नॉर्मल ही है या फिर कुछ बड़ा सामने आने वाला है? इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन्स
कृति सैनन के इस पोस्ट के सामने आते ही लोगों ने कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''उसकी माँ का नाम G से शुरू होता है।'' एक ने लिखा, ''हमें क्या करना है।'' एक ने लिखा, ''समझदार हो गई मीडिया वरना कोई बॉयफ्रेंड बना देना था।'' एक ने लिखा, ''जी से हुआ गौतम अडानी।'' एक ने लिखा, ''राहुल गांधी।'' लोगों के ऐसे कमेंट्स आ रहे हैं। हालांकि ये सामने नहीं आ पाया है कि कृति सैनन ने ऐसा क्यों लिखा है।
वर्कफ्रंट
कृति सैनन ने हीरोपंती से शुरुआत की थी और तब से अब तक पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्कफ्रंट की बात करें तो वो कॉकटेल को लेकर खबरों में चल रही हैं। फिलहाल कुछ समय से वो किसी बड़ी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं। लीड एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म मिमी तो सबको याद ही होगी। कृति सैनन ने कमाल का कमाल किया था। देखने वाली बात होगी कि बड़े पर्दे पर फिर से वो कब धमाका करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
