..................... Who is famous influencer Anunay Sood? He passed away at the age of 32, and what's the reason? - Hindi Filmibeat

कौन हैं मशहूर इंफ्लुएंसर Anunay Sood? महज 32 साल की उम्र में हो गया निधन, क्या है कारण!

Who is Anunay Sood

Who is Anunay Sood, Died very soon: सुबह सुबह एक बेहद चौकाने वाली खबर सामने आ रही है और पता चला है कि दुबई के मशहूर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फ़ोटोग्राफ़र अनुनय सूद अब इस दुनिया में नहीं रहे।

अनुनय सूद के इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिवार के किसी सदस्य ने ये जानकारी दी जिसपर लोगों को यकीन नहीं आ पा रहा है। जब फोटोग्राफर का निधन हुआ तो वो लास वेगास में थे। बता दें कि अनुनय सूद के जानने वाले इसलिए काफी दुखी और हैरान हैं क्योंकि उनकी उम्र महज 32 साल थी।

उनका निधन किन कारणों से हुआ है इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा गया है कि उनके निधन की खबर मिलते ही फैंस उनकी निजी संपत्ति के पास इकट्ठा ना हों, ये अपील की गई है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट में ये लिखा..

इंस्टाग्राम पोस्ट पर निधन की खबर देते हुए लिखा है, ''अत्यंत दुःख के साथ हमें अपने प्रिय अनुनय सूद के निधन की खबर साझा करनी पड़ रही है। इस कठिन समय में हम आपसे सहानुभूति और निजता बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। हम आपसे विनम्र अनुरोध करते हैं कि निजी संपत्ति के पास भीड़ इकट्ठा करने से बचें। कृपया उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना और प्रार्थनाओं को बनाए रखें। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। अनुनय सूद के परिवार और मित्र।'' इसके बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। फैंस और परिवारवाले दुखी हैं।

कौन हैं अनुनय सूद?

अनुनय सूद काफी मशहूर थे और उनको एक ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फ़ोटोग्राफ़र थे के रूप में सभी जानते हैं। वो किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं थे और सोशल मीडिया पर अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर उनको 14 लाख से ज़्यादा फ़ॉलो करते हैं। इसके अलावा यूट्यूब चैनल पर 3.8 लाख सब्सक्राइबर थे। अनुनय सूद ने कई उपलब्धियां हासिल कीं और साल 2022, 2023 और 2024 में, अनुनय सूद फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स की सूची में शामिल हुए।

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X