सीधे-साधे इंसान नहीं है राखी के होने वाले तीसरे पति, पाकिस्तानी शख्स डोडी खान करते हैं ऐसे-ऐसे पेशे

Rakhi Sawant Dodi Khan: आदिल दुर्रानी के लिए मुस्लिम बनी राखी सावंत ने एक बार फिर से निकाह करने का फैसला लिया है। राखी सावंत अपने दूसरे निकाह और तीसरी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में आ गई हैं। हर तरफ सिर्फ और सिर्फ राखी सावंत के होने वाले पाकिस्तानी पति डोडी खान के ही चर्चे हैं। फैंस डोडी के बारे में जानने चाहते है कि आखिर ये डोडी कौन हैं।
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सारे वीडियोज और फोटोज शेयर किए हैं जिनमें उन्होंने बताया है कि वो डोडी खान (Dodi Khan) से शादी का मन बना रही हैं। आपको बता दें कि राखी सावंत का नाम अब तक कई सारे लोगों के साथ जुड़ चुका है। लेकिन हर बार उनके साथ कोई न कोई घटना जरूर घट जाती है।
राखी सांवत ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा, मुझे पाकिस्तानी लोगों से प्यार है और वहां पर मेरे बहुत सारे फैंस है। एक्ट्रेस ने डोडी खान को लेकर बताया कि, वह एक एक्टर और पुलिस ऑफिसर है। शादी को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, "इस्लामिक रीति-रिवाजों के साथ शादी पाकिस्तान में होगी। रिसेप्शन भारत में होगा और हम लोग हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड या नीदरलैंड जाएंगे। दुबई में हम लोग सेटल हो जाएंगे।"
27 जनवरी को डोडी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं। राखी जी ये बताए बारात लेकर इंडिया आना है या दुबई। लव यू। राखी में वीडियो पर हंसने वाला इमोजी बनाया है। वीडियो पर कई यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं।
राखी सांवत ने सबसे पहले बिजनेसमैन रितेश सिंह से शादी की थी और दोनों ने साथ में बिग बॉस सीजन 14 में भाग लिया था। हालांकि साल 2022 में दोनों अलग हो गए थे। उसके बाद राखी ने 2022 में आदिल खान दुर्रानी से निकाह किया था। शादी के बाद उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था और अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया था। ये शादी नहीं चली और एक्ट्रेस ने आदिल पर घरेलू हिंसा का इल्जाम लगाया था। दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। अब राखी तीसरी बार शादी करने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications