..................... Who Is Diljit Dosanjh Wife All About American-Indian Woman With Whom He Has A Son - Hindi Filmibeat

कौन है Diljit Dosanjh की पत्नी? आखिर क्यों बीवी बच्चों को छिपाकर रखते हैं सिंगर, कारण आया सामने

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh Wife: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ, जो देश के दिलों की धड़कन बनकर उभरे हैं, कथित तौर पर शादीशुदा हैं। खबरों की मानें तो एक्टर ने एक अमेरिकी-भारतीय महिला से शादी की है और सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि दोनों का एक बेटा भी है, जो अपनी मां के साथ अमेरिका में रहता है।

दिलजीत के एक करीबी दोस्त ने हाल ही में नाम न छापने की शर्त पर इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि गायक एक "बेहद प्राइवेट इंसान" हैं और उनकी पत्नी और बेटा, अपने माता-पिता के साथ, अमेरिका में रहते हैं। यह पहली बार नहीं है कि दिलजीत के शादीशुदा होने की खबरें ऑनलाइन सामने आईं। कुछ दिन पहले, एक पुराना रेडिट थ्रेड वायरल हुआ था जिसमें गुरुद्वारे के बाहर दुल्हन की तरह सजी एक महिला के साथ गायक की तस्वीर थी।

कथित तौर पर, दलजीत की पत्नी का नाम संदीप कौर है और वह अपने बेटे के साथ अमेरिका में रहती हैं। गायक के कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो उन्हें तबसे फॉलो कर रहे हैं, जब वो एक रीजनल सिंगर हुआ करते थे। उन्होंने भी यह दावा किया कि वह शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा है, और मौत की धमकियां मिलने के बाद वह अपने पूरे परिवार को अमेरिका ले गए।

इतना ही नहीं, बल्कि इंटरनेट जासूसों ने यह भी बताया कि लॉकडाउन के दौरान, जब दिलजीत अपने सोशल मीडिया पर खाना पकाने के वीडियो पोस्ट करते थे, तो एक बार उनके एलेक्सा को यह कहते हुए सुना गया था, "आपका गाना संदीप बजा रही हूं," जो कि उनकी पत्नी का नाम है।

यही नहीं, गुड न्यूज के प्रमोशन के दौरान, जिसमें दिलजीत के साथ कियारा आडवाणी, करीना कपूर खान और अक्षय कुमार थे, कियारा ने दिलजीत के बच्चे के होने के बारे में एक बड़ा हिंट दिया था। जब उनसे एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने अन्य तीन की ओर इशारा करते हुए कहा था, "मेरे लिए यह बहुत एजुकेशनल है, क्योंकि मैं यहां अकेली हूं जिसके कोई बच्चा नहीं है।"

हालांकि, दिलजीत ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कोई भी कमेंट करने से परहेज किया है, और वह कथित तौर पर अपने परिवार को इंटरनेट पर ट्रोलिंग और नकारात्मकता से बचाने के लिए ऐसा करने का इरादा रखते हैं।

Read more about: diljit dosanjh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X